आंत में रूकावट के कारण आंत में सूजन, दर्द, घाव (छेद), इन्फेक्शन, गाँठ, आंत का मुड़ना के लक्षण और इलाज

Intestinal Obstruction or blockage in Hindi | आंत में रूकावट होना क्यों होता है?

आपकी आंत आपके शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है|  आंत में पचे हुए भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण होने के बाद शेष बचे भाग को मल के रूप में शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है| यदि किसी कारण से आप की आंत में रुकावट या blockage पैदा हो जाए तो पाचन की क्रिया तो बिगड़ती ही है साथ ही भोजन, गैस्ट्रिक एसिड और गैस रुकावट वाले स्थान के पीछे जमा होने लगते हैं जिनके कारण आंत में इन्फेक्शन होने का खतरा हो जाता है और यदि आंत में घाव हो जाए तो आंत फट भी सकती है जिसके कारण आपको पेट में इनफेक्शन हो सकता है पर यदि समय पर इलाज ना करवाया जाए तो ऐसा होना जानलेवा भी साबित हो सकता है|

pet ki aant mudne ke lakshan ilaj

आंत यानी intestine में रुकावट के कई कारण हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं वह कौन से कारण है जो की आंत में रुकावट के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं और बड़ी या छोटी आंत में रूकावट होने पर आपको किन लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है और जानिए डॉक्टर कैसे करता है रुकावट की पहचान और इलाज|

आंत में रूकावट होने के लक्षण |Symptoms of intestinal obstruction in Hindi

यदि आप की पेट की आंत मे रुकावट हो जाए तो इसके लक्षण आपको देखने को मिलते हैं जैसे

पेट का फूलना

पेट में जमा गैस के कारण दर्द होना

पेट की गैस और मल को निकालने में असमर्थ होना

जी मिचलाना और भूख ना लगना

उल्टी होना

कब्ज रहना या दस्त होना

पेट में तेज दर्द के साथ मरोड़ उठना

पेट में सूजन होना

यदि आपकी छोटी या बड़ी आंत में रुकावट है तो उसके कारण आपको उल्टी होने लगेगी|  इसी प्रकार यदि आपकी आंत में थोड़ी सी रुकावट हो तो आपको दस्त की शिकायत हो सकती है|  इसी प्रकार यदि रुकावट अधिक है तो आप मल और गैस निकालने में असमर्थ रहते हैं|

यदि आंत में रुकावट के कारण इनफेक्शन की समस्या हो जाए तो इससे आपकी आंत में घाव भी हो सकते हैं और आंत फट भी सकती है| इसलिए यदि आपको पेट में तेज दर्द के साथ बुखार रहने लगे तो यह आंत के फटने का लक्षण भी हो सकता है जो की जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है इसलिए आपको तुरंत किसी अच्छे पेट के डॉक्टर से मिलना चाहिए|

आंत में रूकावट होने के कारण| किस वजह से आंत ब्लाक हो जाती है| causes of intestinal obstruction

आंत में रुकावट या ब्लॉकेज होना छोटा या बड़ा हो सकता है यदि कारण छोटा है तो रुकावट अपने आप ठीक हो जाती है बड़े कारण के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है| आंत के रुकावट को दो भागों में बांटा गया है मैकेनिकल और नॉन मेकेनिकल ब्लॉकेज

Mechanical obstructions or blockage

मैकेनिकल ब्लॉकेज तब होती है जब कोई चीज आप की आंत में रुकावट पैदा करती है| जैसे

छोटी आंत में रूकावट होने के कारण | causes of small intestine blockage

आंत में किसी प्रकार की गांठ बन जाना जो की अक्सर सूजन या ऑपरेशन के बाद हो सकता है

आंतों का आपस में मुड जाना

अंत का किसी कारण से काम करना बंद कर देना

बच्चों द्वारा किसी चीज को निगल लेने के कारण आंत में रुकावट पैदा होना

हर्निया के कारण

inflammatory bowel disease  होने के कारण|

बड़ी आंत में रूकावट होने के कारण | causes of large intestine blockage

मल के कारण रुकावट पैदा होना

इनफेक्शन हो जाने के कारण रुकावट

महिलाओं में ovary के कैंसर के कारण

बड़ी आंत में कैंसर का गांठ होना

आंत के मुड जाने के कारण

आंत में सूजन होने के कारण आंत का बंद हो जाना|

Nonmechanical obstruction or Functional intestinal blockage

यदि बड़ी और छोटी आंत में होने वाली गति किसी कारण से रूकती है तो उसे नोन मैकेनिकल ब्लॉकेज कहा जाता है| या स्तिथि कुछ समय के लिए हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए भी रह सकती |है आंत में इस प्रकार की रूकावट होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे

पेट की सर्जरी ऑपरेशन होने के कारण

इनफेक्शन होने के कारण जैसे आंत्रशोध और अपेंडिक्स का इन्फेक्शन

किसी दवाई के साइड इफेक्ट के कारण

Parkinson’s disease, multiple sclerosis, nerve या किसी मांसपेशी संबंधित रोग होने के कारण

Hirschsprung’s disease

डायबिटीज के कारण किसी तंत्रिका के खराब हो जाने के कारण

थायराइड से संबंधित समस्या होने पर|

बच्चों में आंत में रूकावट होने के कारण और लक्षण | Intestinal obstruction in infants reasons and symptoms

छोटे बच्चों की पेट की आंतों में रूकावट होना इनफेक्शन, किसी रोग के कारण, आंतों में खून का दौरा सही ना होने के कारण, आंत्रशोध के कारण या किसी कारण से आंत के मुड़ने के कारण हो सकता है जिसके कारण आंत में ब्लॉकेज आ सकती है| जिस के कुछ लक्षण हो सकते हैं जैसे

बच्चों के पेट में सूजन होना

यदि बच्चा छोटा है तो रोते हुए अपने घुटने छाती की तरफ लाता है

बुखार का होना

बच्चे का तेज तेज रोना

बच्चे के मल में चिकनाई होना या मल के साथ खून आना

बच्चे को हरे या पीले रंग की उल्टी होना

बच्चे में कमजोरी के लक्षण दिखाई देना

यदि आप के छोटे बच्चे में ऐसे दिखाई दे तो तुरंत उसको पेट के डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए |

आंत में रूकावट की जांच डॉक्टर कैसे करता है?

आंत में रुकावट का पता लगाने के लिए डॉक्टर आपके पेट की जांच करता है इसके अलावा आप की खून की जांच की जा सकती है | डॉक्टर आपको लीवर, किडनी के टेस्ट कराने की भी सलाह दे सकता है|  इसके अलावा आपको X-ray, CT scan, colonoscopy जैसे टेस्ट भी करवाने पड़ सकते हैं|

आंत की रूकावट खोलने का इलाज | treatment for blocked Intestine in Hindi

आंत में रुकावट को ठीक करने के इलाज का ट्रीटमेंट की बात आती है तो आप का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी आंत में रुकावट कम है या ज्यादा |

आंशिक रूकावट होने पर आपको डॉक्टर आराम करने की सलाह देता है उसके साथ आपको कुछ दिन लिक्विड डायट लेने की सलाह दी जाती है|  शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करने के लिए आपके drip भी लगाई जा सकती है|

यदि आप की समस्या के पीछे का कारण किसी दवाई का साइड इफेक्ट है तो आपको डॉक्टर उस दवाई के साइड इफेक्ट को कम करने का इलाज भी दे सकता है|

यदि आप की समस्या बढ़ी है और वह साधारण ट्रीटमेंट द्वारा से ठीकनहीं हो रही और आप की हालत दर्द और पेट में सूजन के कारण बिगड़ी हुई है तो इस देश में आपको डॉक्टर सर्जरी करवाने की भी सलाह दे सकता है|

इसके अलावा आपको डॉक्टर एंटीबायोटिक उल्टी और दस्त रोकने की दवाई भी लिख सकता है|

तो दोस्तों यह था आंत में रूकावट होना के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी| यदि आपको यहाँ दिए हुए लक्षण महसूस होते हैं तो बिना देरी किए हुए पेट के डॉक्टर से मिल लेना चाहिए और आपको इतना ध्यान रखना है की आपको पेट में रूकावट होने की स्थिति में घरेलू इलाज और उपायों से परहेज रखना है क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!