Eye Care Tips for Beautiful and Healthy Eyes in Hindi Language

स्वस्थ और सुंदर आँखें तो हर कोई पाना चाहता है लेकिन अक्सर लोग अपने face, हाथों, बालों आदि पर ज्यादा ध्यान देते हैं और आँखों को नजरअंदाज कर देते हैं और उनकी सही ढंग से देख भाल नही कर पाते| हम eye care प्रोडक्ट्स जैसे काजल, आइ लाइनर, और दूसरा eye मेकअप लगते हैं लेकिन ये प्रॉडक्ट्स आँखों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं साथ ही सही डाइयेट ना खाना, घंटों कंप्यूटर और टीवी देखना, आँखों की सॉफ सफाई पर ध्यान ना देना, मानसिक तनाव,  ageing, देर रात तक जागना, डाइयेट में पोषक तत्वों की कमी, शराब का सेवन और धुम्रपान करना, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, मेडिसिन्स, सूर्य से आँखों को होने वाला नुकसान, सही लाइफस्टाइल हॅबिट ना होना आदि कई बातें हैं जो हमारी आँखों  पर बुरा प्रभाव डालती हैं और उन्हे समय से पहले बुढा, कमजोर और unhealthy बना देती हैं| यही कारण है की हमारी आँखों की रौशनी कमजोर, आखों पर काले घेरे,  झुरियां और दूसरे eye प्राब्लम होने की chances  रहते हैं|

eyes ki dekhbhal

हमारी आँखें हमारे शरीर का सबसे ज़रूरी और सबसे कोमल अंग होती हैं इसलिए उनके प्रॉपर देख भाल करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए| आखिर वो ही हमें ये सुंदर सुनिया दिखाती हैं| आप अपनी  आँखों  की सही केयर करके और अच्छी डाइट और एक्सर्साइज़ जैसी कुछ जरुरी बातें अपना कर उन्हे लंबे समय तक जवान, स्वस्थ और सुंदर रख सकते हैं| इस आर्टिकल में हिन्दी भाषा मे कुछ ज़रूरी eye care tips  दिए गये हैं  जिन्हे पढ़ कर आप अपनी आँखों की न केवल अच्छी देख भाल कर पाएँगे बल्कि उन्हें  हमेशा स्वस्थ और सुंदर भी रख पाएँगे|

Eye care tips in Hindi| आँखों की देख भाल के लिए घरेलू नुस्खे और उपाय

क्या आप contact लेंस पहनते हैं ?

यदि हैं , तो नीचे दिए गये टिप्स अपनाएं:-

कभी contact लेन्से को रात में पहन कर ना सोयें| ज्यादा लंबे समय तक पहनने से आँखों को नुकसान होने का ख़तरा रहता है|

कभी भी स्विम्मिंग करते वक़्त इन्हे ना पहने|

इन्हे लगाते या उतरते समय अपने हाथो की सफाई का विशेष ध्यान रखें|

कॉंटॅक्ट लेंस बनाने वाली कंपनी या अपने डॉक्टर के निदेशानुसार ही इनका इस्तेमाल करें|

सल्यूशन हर रोज चेंज करे और इन्हे फ्रेश सल्यूशन में ही रखें|

इन्हे हटाने के बाद अपनी eyes को सॉफ ठंडे पानी से धोना ना भूलें|

सूर्य से करें बचाव

सूर्य की तेज अल्ट्रा वाय्लेट किरणें स्किन ही नही बल्कि हमारी eyes को भी बहुत नुकसान पहुंचाती हैं| इससे आपको weak eye सिघत, cataract यानी मोतियाबिंद, macular degeneration और दूसरी आँख की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं जिनका इलाज करना बहुत ही मुस्खिल हो जाता है| इसलिए ज़रूरी है की आप अपनी आँखों को sun से प्रोटेक्ट करें और ऐसा आप अच्छी क्वालिटी के sun glass पहनकर कर सकते हैं| अप वो sun glass इस्तेमाल करिए जो की 99 percent UV A और UV B से प्रोटेक्षन देता हो| साथ ही बहार जाते समय आप टोपी (hat) का प्रयोग करने से भी आँखों पर डाइरेक्ट sun लाइट नही पड़ पाती  साथ ही आप sun light के कारण डार्क सर्कल्स की प्राब्लम से भी बचे रहते हैं|

कभी भी  शीशे से रिफ्लेक्ट होने वाली चमक को ना देखें और ना ही किसी पर शीशे से चमक मारे| इससे आँखों पर बहुत बुरा असर होता है|

सूर्य को कभी देखने की कोशिश ना करे और अपने बच्चों को भी ऐसा करने से रोके| इससे आइज़ का रटिना खराब हो सकता है और अंधापन भी आ सकता है|

नींद बहुत है ज़रूरी ( Sleep for healthy eyes)

अच्छी   नींद लेने से आँखों की थकावट यानी eye stress कम होती है| आँखों की इरिटेशन, धुँधला दिखाई देना, आँख में दर्द, जलन, फोकस करने में परेशानी, dryness, जयादा आँसू आना, डबल vision, और नेक, शोल्डर और पीठ में दर्द आदि आँखों की थकावट के कुछ लक्षण हैं  जिन्हे आप 7-8 घंटे की अच्छी नींद ले कर दूर कर सकते हैं| नींद आँखों को फिर से तरो ताज़ा कर देती है फल्सवरूप आपको कोई परेशानी नही होती|

रोजाना एक्सर्साइज़ करिए

एक्सर्साइज़ का आँखों से सीधा रिश्ता है क्योंकि exercise करने से आपका ब्लड प्रेशर और ग्लूकोस या शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और साथ ही आपका वेट भी सही रहता है| आप जानते हैं की बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और शुगर लेवेल (डाइयबिटीस) आँखो की प्रॉब्लम्स जैसे आँखों की रौशनी चली जाना, ऑंखें कमजोर  होना, ग्लकोमा, macular degeneration आदि को जनम दे सकती हैं| इसलिए रोजाना हरी भरी घास पर आधा घंटा ठाहलिए| इससे आपका वेट, ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सब कंट्रोल में रहेंगे जिसका पॉज़िटिव असर आपकी आँखों पर पड़ेगा|

eye चेक उप है ज़रूरी

आपको हर 6 महीनो बाद अपनी आँखों की जाँच किसी अच्छे ophthalmologist यानी आँख के डॉक्टर से करवा लेनी चाहिए| ऐसा करने से आप eye प्राब्लम और vision प्राब्लम से बचे रहेंगे| अपने डॉक्टर से प्रश्न पूछिए और ज़रूरी eye care tips लीजिए जिससे आपको अपने नेत्रों की जानकारी होगी और आप उनका ध्यान ठीक से रख पाएँगे| आपको कोई प्राब्लम हो या ना हो लेकिन समय समय पर जाँच करवा लेना ये निश्चित करता है की आपको भविष्य में कोई प्राब्लम नही होगी|

सोने से पहले eye मेकअप उतारिए

कभी भी आइ मेकअप के साथ ना सोइए| ऐसा करने से आपकी आँखों पर लगा मस्करा, आइलाइनर आदि आपकी आँखों में जा कर उन्हे इरिटेट कर सकता है| साथ ही आपके eyes के पास के pores को बंद करके stye (hordeolum)  की समस्या कर सकता है| इसलिए रात को सोने से पहले अपना मेकअप उतार कर सोयें| यदि आप थकी हुई हैं या आलसी हैं तो अपने बेड के पास ही eye मेकअप रिमूवर पॅड्स रखिए| ये और भी अच्छा होगा की आप मेकअप उतारने के बाद अपनी eyes को कोल्ड वॉटर से धो लें| इससे वो रिलॅक्स हो जाएँगी और उनकी थकान दूर होगी|

डेली eye ड्रॉप्स डालें

eyetone, नयन सुधवरी, नॅचुरल टीयर्स,गुलाब जल आदि ऐसी नॅचुरल eye ड्रॉप्स हैं जिन्हे आप रोजाना आँखों में डालकर उन्हे सॉफ रख सकते हैं और उन्हे धूल, मिट्टी, पोल्यूशन से होने वाले इरिटेशन और infection से बचा सकते हैं|

आँख में कुछ पड़ जाने पर

यदि आपकी आँख में बाल, धूल का कण, डस्ट पार्टिकल, मच्छर आदि कुछ गिर गया है तो उस केस में अपनी आंख को रगडिए नही.|उसे आप हल्की फूँक मरवा कर दूर कर सकते हैं|दूसरा ऑप्षन होता है की सॉफ कॉटन के रुमाल या कॉटन बड से उसे हटा सकते हैं| थर्ड ऑप्षन ये है की eye कप (जो की आइज़ की सफाई के लिए होते हैं) में पानी डाल कर अपनी आँख उसमे खोलिए| इससे आपकी आँख सॉफ हो जाएगी| आँख में medicated  सेलाइन वॉटर ड्रॉपर की हेल्प से डालकर भी आप उस अवांछित  चीज से छुटकारा पा सकते हैं|

alcohol, स्मोकिंग करिए बंद

शराब और धूम्रपान करने से आपकी eyes की हेल्त पर बहुत बुरा असर पड़ता है| मोतियाबिंद, आँख का इरिटेशन, नज़र का वीक होना, समय से पहले आँखों का कमजोर होना, uveitis के अलावा बहुत सी दूसरी बीमारिया शराब के सेवन और स्मोकिंग करने से हो सकती हैं|

eye  एक्सर्साइज़ करते रहिए

रोजाना कुछ देर आँखों की कुछ एक्सर्साइज़ करने से वो हमेशा फिट और तेज रहती हैं|  आपको कौनसी  एक्सर्साइज़ करनी है ये आप अपने eye एक्सपर्ट से मिलकर जान सकते हैं| वो आपको कुछ स्पेशल आँखों की कसरत बताएगा जिन्हे करने से आपकी eyes स्वस्थ रहेंगी|

eye योगा प्रॅक्टीस करिए

अपनी आँखों को सेहतमंद और ब्यूटिफुल बनाने के लिए रोजाना योगा अभ्यास करना एक अच्छा decision माना जाता है| योगा ageing के कारण आँखों को होने वाले नुकसान को कम करती है| साथ ही आँखों के आचारों और झाइयाँ (रिंकल्स) को भी दूर करने में हेल्प करती है| ये आँखों को स्वस्थ रखने का साथ साथ उनकी रोशनी भी तेज करती है| बाबा रामदेव की कुछ योगा एक्सर्साइज़स हैं जिन्हे आप इस्तेमाल करके लंबे समय तक तेज नज़रों के धनी बन सकते हैं|

आप रोजाना कुछ देर मेडिटेशन करें इससे आपकी eyes पर स्ट्रेस कम होगा, निगाह तेज होगी और eyes को रेस्ट मिलेगा| ये आपके bp को कंट्रोल में रख कर आपकी आँखों पर ब्लड प्रेशर से होने वाले नुकसान को कम करने का एक अच्छा मध्यम है|

अपनी हाथो को आपस में रगड़िए गर्म हाथो को अपनी आँखों पर रखें| ऐसा करने से आपकी eyes का ब्लड सर्क्युलेशन ठीक होगा और आइ प्रॉब्लम्स जैसे थकी हुई और puffy आइज़ से छुटकारा मिलेगा|

मॉर्निंग में आँखों को घुमाने से भी लाभ होता है.

इनके अलावा अनुलोम विलोम, तरताका (gazing an object), भास्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती, बाह्या प्राणायाम, अग्निसारा क्रिया, शवसन को रोजाना सुबह में प्रॅक्टीस करने पर आंखें सदैव फिट और सेहतमंद रहेंगी|

घरेलु नुस्खों का करिए उपयोग

आँखों के काले घरे (डार्क सर्कल्स), धँसी हुई आँखें और puffy eyes  कुछ ऐसी प्रॉब्लम्स हैं जो ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती हैं| ऐसी प्रॉब्लम्स के लिए घरेलू नुस्खे यानी होम रेमेडीस बहुत ही लाभ दायक मानी जाती हिं| यहाँ कुछ नॅचुरल आयुर्वेदिक eye care tips और remedies दी जा रही हहिं जो की आपकी प्राब्लम सॉल्व करने के साथ साथ आपकी eyes को ब्यूटिफुल भी बनाएँगी|

डार्क सर्कल्स के लिए

आँखों के चारो और काले घेरे होने की स्तिथि में उनपर black tea बनाने के बाद, टी बैग को कुछ देर फ्रिड्ज में रख कर कुछ मिनिट्स के लिए अपनी आँखों पर रखिए| ऐसा रोजाना करने से black सर्कल्स गायब हो जाएँगे|

लेमन और हनी को बराबर मात्रा में मिलाकर dark circles पर 20 मिनिट्स लगने के बाद धो लेने से भी कालापन कुछ ही दीनो में चला जाता है|

कॉटन को ठंडे गुलाब जल में डुबो कर अपनी आइज़ पर रखने से डार्क सर्कल्स दूर हो जाते हैं|

खीरे की slices अपनी आँखों पर रखिए| ये डार्क सर्कल्स का रामबाण इलाज है| आप खीरे के जूस को दिन में कई बार अपने नेत्रों के चारो और भी लगा सकते हैं| खीरे का juice रोजाना पीना भी लाभदायक माना जाता है|

काले घेरों के लिए एक घरेलू eye मास्क  बनाइए और उसके लिए  टमाटर के पल्प का एक स्पून लीजिए, उसमें एक चुटकी हल्दी, आधा स्पून लेमन जूस और आधा स्पून बेसन मिलकर इस पेस्ट को अपनी आइज़ पर आधा घंटा लगाने के बाद धो लीजिए| ऐसा डेली करने पर ब्लॅक घेरे कुछ ही दिनों में मिट जाएँगे|

बादाम का तेल और लेमन जूस बराबर मात्रा में मिलकर काले घेरे पर लगाने से भी उन्हे कुछ दिनों में गायब किया जा सकता है|

धँसी हुई काली आँखें – जोकि अक्सर काले घेरों के कारण होती हैं

sunken eyes होने पर एक स्पून हनी में आधा स्पून बादाम का तेल का मिलाकर अपने आँखों पर लगाइए| इसे रात को सोने से पहले करें और सुबह उठकर धो लें|

पानी में पूरी रात डूबे हुए बादाम की पेस्ट में दूध मिलकर जो पेस्ट बने उसे अपनी आइज़ पर लगाइए| साथ ही रोज सुबह कुछ बादाम दूध के साथ खाने से घेरे कुछ दी दीनो में गायब हो जायेंगे|

फूली हुई आंखें होने पर – Puffy eye problem

जो की अक्सर drinking  या रोने के कारण होती है| इस स्तिथि में खीरे के जूस और टमाटर के जूस को बराबर मात्रा में मिलाकर, ठंडा करके अपनी eyes पर कॉटन की मदद से लगाने से फ़ायदा होगा.

ठन्डे चम्मच को आइज़ पर लगाने से भी सूजन दूर होती है|

कॉटन को ठन्डे पानी में या ठंडे गुलाब जल में डुबो कर आँखों पर रखने से भी आँखों की सूजन कम होती है|

इसी प्रकार ठंडा teabag लगाने से भी लाभ होता है|

कंप्यूटर इस्तेमाल करने वालों के लिए विशेष टिप्स| Special Eye Care Tips in Hindi for Computer Users

अब बात करते हैं उन लोगों की जो दिन रात कंप्यूटर की आगे बेठे रहते हैं| कंप्यूटर और टीवी से निकालने वाली किरणें आपकी आँखों पर बुरा असर डालकर उन्हे समय से पहले कमजोर बना देती हैं| इसलिए ज़रूरी है की आप कुछ कंप्यूटर eye care tips अपनाएं जिनसे आपकी आँखों पर कंप्यूटर के लगातार use से पड़ने वाले प्रभाव को कुछ कम किया जा सके|

  • आप नियमित रूप से अपना टेस्ट अपने eye डॉक्टर से करवाते रहे| साथ ही डॉक्टर को ये बताना ना भूलें की आप कितने घंटे स्क्रीन के सामने बेठे रहते हैं|
  • कंप्यूटर पर काम करते समय रूम की लाइटनिंग का विशेष ध्यान रखें| sun लाइट और तेज रोशनी में कंप्यूटर इस्तेमाल ना करें| इससे eye स्ट्रेन और स्ट्रेस बढ़ता है| कंप्यूटर की स्क्रीन हमेशा खिड़की के साइड में होनी चाहिए|
  • खिडकियों पर पर्दे लगकर रखें ताकि कोई रिफ्लेक्षन आपकी स्क्रीन पर ना पड़े| इसके साथ यदि आपके रूम की दीवार की चमक क्रीन पर पड़ रही है तो कंप्यूटर को उस जगह पर सेट करें जहा चमक ना पड़े|
  • हो सके तो flat High resolution LCD screen computer इस्तेमाल करें| वो आँखों पर कम effect डालते हैं|
  • सही पॉवर का चश्मा लगाकर ही काम करें और कॉंटॅक्ट लेंस से बचें क्योंकि एक स्टडी में पाया गया है की जो लोग कॉंटॅक्ट लेंस पहनकर  कंप्यूटर पर काम करते हैं  उनमें आइ प्रॉब्लम्स ज़यादा होती हैं|
  • कंप्यूटर का डिसप्ले, कलर, टेक्स्ट साइज़, ब्राइटनेस सही ढंग से सेट करें|
  • आँखों को ड्राइ होने से बचिए इसलिए बार बार पलक झपकना जरुरी होता है| ड्राइ आइज़ से आँखों में इरिटेशन और आइ लेंस डॅमेज होने का डर रहता है|
  • 20-20-20 रूल फॉलो कीजिये| ये एक प्रकार  की एक्सर्साइज़ है जो आपको कंप्यूटर पर काम करते हुए बीच बीच में करनी है| इसमे आपको हर 20 मिनिट्स के बार 20 फुट दूर रखे ऑब्जेक्ट को 20सेकेंड्स के लिए देखना है| इससे आइज़ का स्ट्रेन, थकावट और स्ट्रेस कम होता है|
  • कुछ मिनिट्स के बाद आँख को बंद करके रेस्ट देना ना भूलें| आख़िर आपकी eyes  बहुत ही नाजुक  होती हैं इसलिए रेस्ट तो बनता ही है|
  • यदि आपको अपनी आँखों को स्वस्थ रखना है तो बीच बीच में ब्रेक लेते रहिए| तोड़ा उठिए घूमिए, हो सके तो आँखो पर गुलाब जल या खीरे के पीस रख कर कुछ देर रेस्ट लीजिए| ये शॉर्ट ब्रेक्स  केवल आपकी आँखों को नही बल्कि आपकी back, शोल्डर्स, नेक, ब्लड सर्क्युलेशन आदि के लिए भी फायदेमंद होते है|
  • कभी भी स्क्रीन को अपनी गर्दन की हाइट से ऊपर या नीचे ना रखें| कोशिश करें की स्क्रीन का middle  भाग आपकी आँखों के समान्तर हो| स्क्रीन का सेंटर पॉइंट आपकी आँखों से 15 डिग्री नीचे हो तो और भी अच्छा है इससे eye स्ट्रेन कम होता है|
  • अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार विटामिन और मिनरल्स के सप्प्लिमेंट्स भी लेते रहें|

ये कुछ टिप्स आपको अपने work place मे eyes पर पड़ने वेल स्ट्रेस और स्ट्रेन से बचने में हेल्प करेंगे फलसवरूप आपकी आइज़ healthy रहेंगी|

Best Food Tips for Eye Care in Hindi| आँखों के लिए क्या डाइट लें?

सही डाइट ना मिलना या पोषण की कमी आँखों की लगभग हर प्राब्लम के लिए जिम्मेदार मानी जाती है| यदि आप eye फ्रेंड्ली डाइट  खायेंगे तो आपकी आँखों की रोशनी बढ़ेगी, कभी कोई आँख के बीमारी नहीं होगी, और वो हमेशा स्वस्थ और सुन्दर रहेंगी| यहाँ कुछ फुड्स और डाइट टिप्स हैं जो की आपकी आँखों की रोशनी तेज करने के साथ साथ उन्हे स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज़रूरी हैं|

  • विटामिन E आँखों की retina की सुरक्षा के लिए ज़रूरी होता है| साथ ही ये उम्र बढ़ने के साथ होने वाले  नुकसान से भी हमारी protection करता है| ये एक एंटीऑक्सीडेंट विटामिन है जो फ्री रॅडिकल्स से eyes को होने वेल नुकसान से बचाता है| इसे आप सीड्स, नट्स, wheatgerm और सप्प्लिमेंट्स के द्वारा पा सकते हैं|
  • विटामिन C आँखों की रोशनी यानी निगाह तेज करता है| साथ ही हमारे आँखों के टिश्यूस की सुरक्षा और रिपेर करता है| नींबू, संतरा, पाइनॅपल, पपीता, स्ट्रॉबेरीस, ब्राकोली, आदि इस विटामिन के अच्छे स्त्रोत होते हैं|
  • बीटा केरोटीन जो की विटामिन A का एक प्रकार है एक बहुत ही ज़रूरी eye nutrient है| ये vision  problems को दूर कर आपकी आँखों की रोशनी तेज करता है, रेटिना को स्वस्थ रखता है, और आइज़ के सभी functions बेहतर बनाता है| इसे पाने के लिए गाजर(कॅरोट्स) खायें और उसके रस का रेग्युलर सेवन करें|
  • lutein और zeaxanthin जो की पालक, काले, ब्राकोली, मटर (peas) आदि में पाए जाते हैं, आपकी eyes को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं|
  • ओमेगा-3 फॅटी एसिड्स आँखों के लिए बहुत फ़ायदेमंद माने जाते हैं| ये आँखों को जल्दी बूढ़ा होने से रोक कर उन्हे यंग बनाए रखता है और उन्हे कोई भी प्राब्लम होने से बचाता है| इसे आप फिश जैसे सार्डीन, साल्मन के अलावा, अखरोट, अलसी के बीज या तेल और दूसरी कई नॅचुरल चीज़ों से प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसी तरह ज़िंक जो दाल, पोर्क, सेल्फिश, मूँगफली आदि में पाया जाता है जो की आँखों के लिए उपयोगी माना जाता है|
  • आप हरी पत्ते दार सब्जियाँ और रंगीन फ्रूट्स रोजाना खायें क्योंकि उनसे आपको वो सभी न्यूट्रियेंट्स मिल जायेंगे जो की स्वस्थ eye sight के लिए आवश्यक माने जाते हैं|
  • अंडा, लिवर, रेड मीट, केला, आम, बिल बेरी, आय्स्टर, बादाम, शक्करकंदी, हरी मिर्ची, कीवी फ्रूट,सूरजमुखी सीड्स,  कददू के बीज, मशरूम, बीन्स, टमाटर, avocado आदि का भरपूर सेवन करिए| ये सभी आँखों के लिए उत्तम माने जाते हैं|
  • जंक फूड्स, आयली फुड्स, शुगर, आल्कोहॉल, कॉफी, टी आदि से दूर रहे|
  • ग्रीन टी रोजाना पीने की कोशिश करिए|
  • पानी खूब पीयें क्योंकि पानी आपके टीयर्स, आँखों की सेहत और उनके कार्यों को सही रखने के लिए बहुत ज़रूरी है| पानी के साथ फ्रूट्स और वेजिटेबल्स जूसज़ का भी रेग्युलर सेवन करते रहे|

Basic eye care tips in Hindi

यहाँ कुछ ज़रूरी टिप्स दिए जा रहे हैं जो की आपकी आँखों की जनरल health के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं|

  • क्योंकि आपकी आँखें बहुत ही कोमल हैं इसलिए उन्हे किसी भी प्रकार की चोट से बचाने का पूरा ख़याल रखें.|तीखी चीज़ों से कभी ना खेलें और काम करते वक़्त भी उनका खास ध्यान रखें|
  • कभी भी आउट डेटेड या एक्सपाइरी आइ ड्रॉप्स, आइ क्रीम या लोशन का प्रयोग ना करें| ऐसा करना आपके लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है|
  • कभी भी कॉंटॅक्ट लेंस को 12 घंटों से ज्यादा ना पहने रखें|
  • कॉंटॅक्ट लेंस डालकर कभी भी कोई आइ एक्सर्साइज़ ना करें| ऐसा करने से आपका लेंस हिल सकता है और आपकी आँख को चोट दे सकता है|
  • eyes की डेली हल्की फुल्की मसाज करने से वो स्वस्थ और रिलॅक्स रहती हैं|
  • कभी भी सूर्य को नंगी आँखों से ना देखे|
  • टीवी, कंप्यूटर आदि देखते समय उचित दूरी बनाकर बेठें|
  • रीडिंग, टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, tab आदि लगातार इस्तेमाल ना करें, बीच-2 में रेस्ट लेते रहे| 2 घंटो के बाद 15 मिनट्स का रेस्ट देना अच्छा है और उस दौरान आँखें बंद करके उनके ऊपर खीरा रख कर लेट जायें| इस नुस्खे से आपकी आँखों के नीचे काले घेरे यानी  डार्क सर्कल्स भी दूर होंगे|
  • गुलाब जल में कॉटन डुबोकर आइज़ पर रखने से भी उन्हे ठंडक और रिलॅक्सेशन मिलती है|
  • Healthy डाइट, रेग्युलर एक्सर्साइज़ और अच्छी लाइफस्टाइल habits अपनायें|
  • गंदे हाथों से आँख ना छुएँ साथ ही आइज़ को धोने के लिए हमेशा सॉफ पानी filtered वॉटर इस्तेमाल करें|
  • दिन में 3-4 बार सॉफ पानी से आइज़ को धोना ना भूलें|
  • कम लाइट में कभी भी कुछ पढ़ना नही चाहिए|
  • रात को सोने से पहले eye मेकअप उतरना ना भूलें|
  • हमेशा क्वालिटी eye care प्रॉडक्ट्स ही use करें| हमेशा रीडिंग करते समय उस स्थान पर बैठिये जहाँ  अच्छी नॅचुरल लाइट आ रही हो|
  • हर 6 महीने या साल बाद अपनी आँखों की जाँच करवाते रहें|
  • यदि आप चस्मा या कॉंटॅक्ट लेंस पहनते हैं तो अपनी आँखों की पॉवर की जाँच समय समय पर करवाते रहे| क्योंकि ग़लत पॉवर वाले लेंस और स्पेक्स use करने से आपकी eyes पर बुरा असर पड़ता है|

यहा दिए गये eye care tips in Hindi फॉलो करिए इनसे आपकी आँखों की सेहत में सुधार होगा| साथ ही थोड़ी सी देख भाल और तोड़ा सा dedication दिखा कर आप आपनी आँखों को हमेशा यंग, प्राब्लम फ्री, healthy और ब्यूटिफुल रख सकते हैं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!