Carrying Low in Hindi –क्या इसका अर्थ लड़का होगा?

आपने अकसर डॉक्टर्स और दुसरे लोगों को carrying low कहते हुए सुना या पढ़ा होगा| पुरानी दाइयां या बड़े बुजुर्ग लोग पेट का नीचे की और झुकाव देखकर गर्भ में लड़का होने का अनुमान लगते थे| यह अनुमान गर्भ में बच्चे का लिंग जानने के पुराने तरीकों में से एक है| ऐसे और भी कई तरीके हैं जिनसे की आप गर्भ में पल रहे बच्चा का लिंग जान सकते हैं लेकिन वह केवल एक अनुमान होता है वास्तिवकता नहीं| विज्ञान इन तरीकों को support नहीं करता| तो आइए जानते हैं की carrying low meaning in हिंदी और इससे जुड़े मिथक और सत्य के बारे में|

boy or girl

carrying low – लड़का होगा या लड़की – मिथक

कुछ लोगों के अनुसार पेट का नीचे की और झुका होना लड़के होने का संकेत होता है| इसी प्रकार पेट का उभार ऊपर की तरफ होना लड़की होने का| यह अभी तक किसी को नहीं पता की ये मिथक किसने बनाया और इसमें कितनी सच्चाई है लेकिन विज्ञान इस लिंग पहचानने के तरीके पर भरोसा नहीं करता| हो सकता है ऐसा होना कई लोगों के लिए सत्य हो लेकिन इस बात के पीछे कोई विज्ञानिक सच्चाई नहीं है| अत: हम कह सकते हैं की लिंग जांचने का यह तरीका अजीब और मिथक है| ऐसा बिलकुल नहीं है की पेट का नीचे की तरफ झुके होने का मतलब लड़का है और उठे हुए पेट का अर्थ लड़की| बिना मशीनी  जाँच के लिंग का पता नहीं लगाया जा सकता और वैसे भी भारत में गर्भ का लिंग परीक्षण करवाना एक दंडनीय अपराध माना जाता है

क्या है सत्य यह जानिये

आपके पेट का आकर आपके गर्भ में भ्रूण की position पर निर्भर करता है| गर्भ में भ्रूण की स्तिथि आपके आपके गर्भाशय और pelvic मांसपेशियों के placement पर निर्भर करती है| ये मांसपेशियां आपके गर्भ में बच्चे को सहारा देती हैं| इसलिए यदि आपके पेट का उभार ऊपर यानि आपकी छाती की तरफ है यानि carrying high स्तिथि है तो इससे यह पता चलता है की आपके बच्चे की स्तिथि गर्भाश्य में ऊपर की तरफ है| carrying low यानि पेट का उभार नीचे की और होने का मतलब यह है की आपके बच्चे की स्तिथि pelvis के नजदीक है|

कम उम्र की औरतें या जिन औरतों की पेट और गर्भाशय की muscles tight होती हैं उनमें अकसर पेट का उभार ऊपर छाती की तरफ होता है| वही दूसरी और जिन औरतों ( खासकर बड़ी उम्र की) में पेट और गर्भाश्य की muscles loose या weak होने के कारण पेट का उभार नीचे की ओर लटका हुआ होता है| जिन लड़कियों का धड पतला होता है उनके पेट का उभार पेट से ज्यादा चौड़ा होता है क्योंकि गर्भाशय को फैलने की ज्यादा जगह नहीं मिल पाती| इसी प्रकार लम्बे धड वाली महिलाओं का उभार संकरा होता है|

साइंस क्या कहती है?

जैसा की आपको ऊपर बताया की carrying low का मतलब आपका बच्चा आपकी pelvis के नजदीक होता है इस लिए आपको एक्स्ट्रा careful रहने की जरुरत होती है| चूँकि बच्चा pelvis के पास होता है इसलिए समय से पहले delivery होना या miscarriage यानि गर्भपात होने का खतरा रहता है| साथ ही यदि आपका बच्चा सामान्य से कुछ जयादा ही low है तो आपको कभी भी भारी बोझ नहीं उठाना है और इसके साथ आपको कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे आपको ज्यादा थकावट हो| सामान्यतया डॉक्टर्स इस केस में complete bed rest लेने की सलाह देते हैं|

लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं क्योंकि इस स्तिथि के फायदे भी हैं और वो ये हैं की आपकी होने वाली delivery बहुत आसान होगी क्योंकि बच्चे को ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी फलसवरूप delivery का समय कम होगा| इसलिए हम कह सकते हैं की आपके पेट की निचली स्तिथि आपके लिए फायदेमंद होगी|

इसलिए माताओं और बहनों पेट का नीचे की तरफ झुकाव लड़के होने की निशानी नहीं है| लड़का या लड़की जानने का तरीका है ultra sound या amniotic fluid test| कुल मिलकर carrying low का मतलब ये नहीं है की आपके गर्भ में लड़का है| इसलिए इस मिथक से नाता तोडिये ये न हो की आप अपनी होने वाली लड़की का दिल दुखा दें| लड़का हो या लड़की सब कुदरत की देन हैं इसलिए उन्हें दिल से अपनाइए आखिरकार वो आपके ही प्यार की निशानी हैं|

आपने इस लेख में क्या जाना या आप और क्या जानने के इछुक हैं इसके बारे में हमें comment सेक्शन में हमें लिख कर बेझिये| हम आशा करते हैं की आपकी pregnancy स्वस्थ रहे और आपको मनचाही स्वस्थ और सुन्दर संतान की प्राप्ति हो|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Leave a Comment

Don`t copy text!