ब्रेकअप के बाद अपने पहले सच्चे प्यार को कैसे भूलें – गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को जल्दी भूलने के टिप्स

यह तो सच है की प्यार के दूर होने का दर्द घाव से भी अधिक दर्द देता है…लेकिन समय के साथ हर दर्द और घाव ख़तम हो जाता है|

आजकल नया युग है जिसमें छोटी छोटी बातों पर लड़का लड़की का झगडा हो जाता है क्योंकि आज हर किसी में सेहन शक्ति कम हो गयी है| यही कारण है की लड़कियां नेट पर सर्च कर रही हैं की ब्रेकअप के बाद लड़के को कैसे भुलाएं वही लड़के यह सर्च करते हैं की लड़की को जल्दी कैसे भूल जायें| ऐसा वो लोग ही अधिक ढूँढ़ते हैं जो की बहुत इमोशनल होते हैं| हमारे पास कई emails आये हैं जिसमें दोनों लड़के और लड़की पूछ रहे हैं की – हमारा पहला प्यार था और अब ब्रेक up हो गया है तो कैसे अपने पहले प्यार को भूलें|

ladke ko kaise bhulaye

दोस्तों प्यार पहला हो या दूसरा प्यार तो प्यार ही होता है ये बात वो लोग अच्छी तरह से जानते हैं जो एक बार प्यार में धोखा खा कर दूसरी  बार अच्छी और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं| यदि आपका ब्रेकअप हुआ है तो दुनिया में आप पहले नहीं हैं रोजाना लाखों लोगों के साथ ऐसा होता है और हर रोज लाखों नए रिश्ते बनते हैं| इसलिए बात को दिल पर लगाकर अपना कीमती जीवन व्यर्थ करना, नशा करना , घर वालों और दोस्तों से दूरी बना लेना इसका हल नहीं| न ही आपको किसी लड़की या लड़के से रिश्ता टूटने की बात अपनी ईगो पर लेनी चाहिए|

आपको छोटी सी बात बताता हूँ – हम किसी नए दोस्त से फ्रेंडशिप करते हैं तो पहले हमें वो बहुत अच्छा लगता है धीरे धीरे हम उसके साथ हर समय रहने लगते हैं, फ़ोन करते हैं, घूमते हैं, हर बात शेयर करते हैं आदि | वो दोस्तों कितना भी खास हो जाये हम धीरे धीरे उससे बोर होने लगते हैं समय के साथ दोस्ती कम होती है| वही बात प्यार पर भी लागु होती है और प्यार तब सफल होता है जब प्यार दोनों तरफ से बराबर हो| जबरदस्ती किसी से प्यार को मनवाना तो कभी संभव नहीं हो सकता| इसलिए आप ये मत सोचें की आपकी शकल सूरत के कारण या आपकी किसी कमी के कारण आपके boy फ्रेंड या girl फ्रेंड ने आपको छोड़ा है| वैसे भी आजकल इतने आप्शन हो गए हैं की इंसान जल्दी बोर होने लग गया है|

इसं सब बातों को छोडिये आज हम इस बात के बारे में आपको बतायेंगे की ब्रेकअप के बार लड़की या लड़के को कैसे भुलाएं – girl friend, boy  friend को जल्दी भूलने के टिप्स और उपाय द्वारा|

ब्रेकअप के बाद अपने पहले सच्चे प्यार को कैसे भुलाये | टिप्स और उपाय

जो हुआ अच्छे के लिए हुआ इसलिए अफ़सोस मत करें

हम जानते हैं की प्यार का रिश्ता टूटने के बाद दुख बहुत होता है और आप तनाव में रहने लगते हैं लेकिन ये बात भी मत भूलिए की जिसने आपको धोखा दिया है उसके कोई फर्क नहीं पड़ रहा| जो आपको बीच में छोड़ दे तो क्या आप ये मान सकते हैं की ऐसा आगे चलकर नहीं हो सकता| यदि शादी हो भी जाए तो शादी के बाद बहुत परिवर्तन आते हैं और कमजोर रिश्ते टूटने में समय नहीं लगता| इसलिए ये मान लेना ही सही होता है की जो हुआ आपकी भलाई के लिए हुआ और यदि आप ऐसा सोच लेते हैं तो अपने प्यार को भूलने में आपकी परेशानी आधी से भी कम रह जाएगी| यदि आपको किसी लड़के या लड़की को भूलने में परेशानी हो रही है तो आप मनोचिक्त्सक के पास जाएँ और पूरी बात बताएं उसके मार्गदर्शन से आप पहले की तरह खुश रहने लगेंगे – यकीन मानिये ये बात 100 परसेंट सही है|

आगे बढ़ो पिछली बातों को पीछे छोड़ दो

यह सही है की किसी लड़की या लड़के से धोखा मिलने पर आपके लिए पिछली बातों को भूलना नामुन्किन सा हो जाता है| लेकिन जो हुआ उनमें आपका क्या कसूर था – आपने अपने प्यार को पूरा समय दिया, उसके लिए आंसू बहाए और भी बहुत कुछ किया| लेकिन जिसे आपके ये सब करने के बाद भी आपकी परवाह न हो तो ऐसे लड़के या लड़की को भुला देना ही बेहतर उपाय है और समझदारी भी जिसे आज कल की भाषा में maturity कहा जाता है| आपको हमेशा अपनी इज्जत करनी चाहिए और अपने ऊपर ही विश्वास रखना चाहिए| यदि आप अपने आप को महत्व नहीं देंगे तो दुसरे क्यों देंगे| इसलिए सेल्फ रेस्पेक्ट और अपना अतम विश्वास कभी किसी के लिए भी मत खोने दो|

बाहर जाओ जिंदगी खुल कर जियो

घर में अकेले बैठे रहने से आप पुरानी बातों के बारे में ही सोचते रहेंगे या फिर चिडचिडे हो जायेंगे जिसका प्रभाव आपकी सेहत, आपकी skin आपके face पर पड़ने लगेगा और आप depression में भी आ सकते हैं| इसलिए जितना हो सके अपना समय अपने सही यारों दोस्तों के साथ हस खेल कर बिताने की कोशिश करो| इसके अलावा आप किसी अच्छे हिल स्टेशन पर जायो रस्ते में बहुत से नए लोग मिलेंगे जिससे आपको अपने प्यार को भूलने में मदद मिलेगी| इसके अलावा घर से बहार जाकर अपने शरीर पर ध्यान दे सकते हैं जैसे रोजाना एक्सरसाइज करके पहले से जयादा फिट और attractive बन सकते हैं जिससे आपको आगे बहुत फायदा मिलेगा| फैंसला आपके हाथ में है आपको घर के कमरे में बैठ कर रोना है या फिर नयी जिंदगी की शुरुवात करनी है क्योंकि किसी के जाने से आपकी जिंदगी नहीं रुकने वाली इसलिए बेहतर होगा की आप भी अपनी नयी जिंदगी को बिना किसी टेंशन के खुल कर जीयें|

कभी भी पीछे मुड कर मत देखें

वो कहते हैं न की रिश्ता एक धागे के समान होता है एक बार टूट जाए तो दुबारा जुड़ने के लिए गांठ तो पड़ती ही है| यदि आप सोच रहे हैं की आप फिर से खोया प्यार पा सकते हैं तो ध्यान रखिये की ऐसे cases में रिश्ता जयादा दिन नहीं निभ पाता | न ही आप ये सोचे की ऐसा करते तो ऐसा नहीं होता या ये गलती न करते तो आज हमारा प्यार हमरे साथ में होता| प्यार दोनों तरफ से पक्का हो तो लड़का या लड़की हर सिचुएशन पर साथ निभाना सीख लेते हैं| धोखा हमेशा एक तरफ़ा प्यार अधिक होने के कारण ही मिलता है|

यदि आप खुद समझदार है और अपना अच्छा बुरा समझते हैं तो खुद सोचकर देखिये की सामने वाला आपके लायक है. क्या वो आपका आगे साथ निभा पायेगा / पायेगी, क्या अब भी आपका प्यार आपके विश्वास करने के लायक है आदि| आप ठन्डे दिमाग से इस बारे में सोचिये फिर ही आगे कदम उठाएं| बात सच है लेकिन कडवी है की जो एक बार आपको धोखा दे सकता है वो बार बार भी दे सकता है इसलिए ऐसे लड़के या लड़की को जल्दी भुला देना ही आपके लिए सही होगा| जिन्दगी भर अपने आपको कोसने से अच्छा है की बात अभी सही कर ली जाए और प्यार आपका पहला है या दूसरा उससे भूल जाना ही आपका सही कदम होगा|

अपने जीवन में नयी और अच्छी यादें जोड़िये

अपनी girl फ्रेंड या boy फ्रेंड को कैसे बुलाएं – जानने  के बाद ये जरुरी हो जाता है की आप कुछ नया करें जिससे आपके दिमाग में कुछ अच्छी और नयी यादें जुड़ सकें| नए दोस्त बनाईये, नयी जगह पर घूमने जायी, नया म्यूजिक, नयी बुक्स, नए खेल, आदि वो सब करिए जिससे आपके जीवन में नयापन पाए और पुरानी यादों से छुटकारा मिल सके| ऐसा करने से आपको पुरानी बातों और प्यार्र को जल्दी भूलने में help मिलेगी|

अपने आपको को हर तरह से बेहतर बनाएं

अब जब आपका breakup हो गया है और आप अपनी/ अपने ex यानि पुराने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को भूलने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा कदम यह होगा की आप अपने आपको हर तरह से बेहतर बनाएं मतलब मानसिक और शारीरिक रूप से| मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना मैडिटेशन करें या योग करें| इसी के साथ आपको जरुरत होगी की आप नियमित एक्सरसाइज रूटीन, सही डाइट प्लान और ब्यूटी केयर रूटीन बनाएं| आप जा भी रूटीन बनाये उसे दिल से फॉलो करें| जब आप ये सब करेंगे तब आप हर तरह से पहले से बेहतर बनेंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढेगा| इन सब बातों का प्रभाव  आपकी आने वाली लाइफ पर पड़ेगा और यकीन मानिए जब आप ऐसा कर्नेगे तो कुछ ही हफ़्तों में अपने आप को एक दम नया महसूस करेंगे| कुल मिलाकर आप मानसिक रूप से स्ट्रोंग बनेंगे और फिजिकल रूप से पहले से कहीं ज्यादा attractive| शायद आप समझ गए होंगे की हम आपको किस और इशारा कर रहे हैंJ

जिसे आप भूलना चाहते हैं उसे मिलने की कोशिश मत करें

दिल तोड़ने वाला कभी कभी बीच बीच में कांटेक्ट करके हमरा मन बदल देता है लेकिन वो खुद अपने आपको बदलने की कोशिश नहीं करता इसलिए जितना हो सके उससे कांटेक्ट बनाने से बचें क्योंकि कैसा करने पर आप और कमजोर हो जायेंगे और फिर से अपना समय उसके लिए ख़राब करेंगे जिसने आपको धोखा दिया है| और कौन जाने की उसे कब नया या नयी मिल जाए और आप फिर से दुखी हो जायें| आप अपने आपको हर तरह से बिजी रखने की कोशिश करें ताकि आपको अपने पुरने साथी को भूलने में दिक्कत न आये|

अपने आप में अच्छे खोजिये

यदि आपका breakup हुआ है और आप अपनी जगह सही हैं तो आपको चाहिए की आपने आप की अच्छाइयों को किसी कॉपी पर लिखिए की आपमें क्या अच्छाई है| यदि बुराई भी हो तो उसे भी लिखें और अपने आप में सुधार लाने की कोशिश करें| इससे आपको अपनी  वैल्यू पता चलेगी और आपकी अपने प्रति सेल्फ रेस्पेक्ट और सेल्फ एस्टीम बढ़ेगी|

आपको सच्चा प्यार फिर से मिलेगा

यकीन मानिये हम भी यहाँ हैं और आप भी – ये बिलकुल सही है की आपको अपनी लाइफ में सच्चा प्यार जरुर मिलेगा| जो लोग आज प्यार खोने के कारण दुखी हैं उन्हें हम कहते हैं की कुछ समय बाद वो खुद ही बताएं की लाइफ अब कैसी है| एक दिन में रिजल्ट्स पाने की कोशिश मत करिए लाइफ को थोडा समय दें और फिर देखें की हमारी बात में कितनी सच्चाई थी| हमेशा अपने ऊपर विश्वास रखें और सही समय का इंतज़ार करें| आपके लिए एक परफेक्ट लड़का या लड़की जरूर बना/बनी है और जब आपको उसका साथ मिलेगा तब आप खुद सोचेंगे की आपने पहले फालतू में ही इतनी टेंशन ली और दुःख लिया| ऐसा हमने कई लोगों को बोला था और आज वो अपनी लाइफ में खुश हैं और कईओं की शादी भी परफेक्ट लाइफ पार्टनर के साथ हो गयी है|

तो ये था अपने पहले सच्चे प्यार को कैसे भूलाएँ या यु कहें की ब्रेकअप के बाद अपने boy फ्रेंड या अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे जल्दी भूलाएँ के बारे में लेख| किसी के दूर जाने से दुनिया नहीं रुक जाती| यह भी पक्का है की ये अनुभव हर किसी को लेना जरुरी है क्योंकि आगे के जीवन में यही आपको मानसिक रूप से स्ट्रोंग, सहनशील बनाएगा और आपको सही या गलत सोचने में मदद करेगा और आपको सही या गलत रिश्ते choose करने में भी help करेगा| इसलिए ब्रेकअप को एक अच्छे एक्सपीरियंस के रूप में देखिये और उससे कुछ नया सीखने की कोशिश कीजिये यही समझदारी होगी और यही दुनिया की सच्चाई है|

जब आपकी अपनी फॅमिली शुरू नहीं हुई मतलब आपकी शादी और बच्चे नहीं हुए तब आपके माँ बाप से बड़ा well wisher और कोई दूसरा नहीं हो सकता| कोई माँ बाप नहीं चाहते की उनका बीटा या बेटी दुखी रहे| इसलिए जो आपको दुखी कर रहा है चाहे वो आपका दोस्त हो, रिश्तेदार हो या गर्लफ्रेंड – उन्हें अपनी लाइफ से दूर कर देना ही समजदारी होगी यदि आप अपने आपको जीवन में खुश देखना चाहते हैं|

पहले अपने आप से प्यार करो और आप देखेंगे की लोग अपने आप आपसे प्यार करने लगेंगे और तभी आपको परफेक्ट मैच मिलेगा|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!