गर्भ में बच्चा रोकने के 10 आसान घरेलु उपाय

Remedies that stop miscarriage and help you conceive easily and faster naturally

हमारे पास बहुत सारे दुखी जोड़ों के emails आ रहे हैं ओ की समय पर माँ बाप यानि संतान सुख न भोगने के कारण मानसिक तनाव में रह रहे हैं| कई लोगों की यह कामना होती है की वो शादी होने के बाद जल्दी से स्वस्थ और सुन्दर बच्चे को गोद में खेलायें| जयादातर लोग पहले 6 महीने में प्रेगनेंसी पाने में सफल हो जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे जोड़े भी होते हैं जो तमाम कोशिशें करने के बाद भी संतान सुख प्राप्त करने में असमर्थ हो जाते हैं जिसका कारण या तो स्त्री का बाँझपन या पुरुष की नपुन्संकता या फिर दुसरे कारण जैसे बार बार गर्भपात (miscarriage) होना, बच्चा रुक न पाना, ख़राब खान पान, नशा, ovulation की कमी, शुक्राणु की संख्या कम होना या शुक्राणु की गति कम होना आदि|

pregnancy difficulty

यदि आप बाँझपन या नपुंसकता से परेशान  हैं तो डॉक्टर से इलाज लें लेकिन यदि आप स्वस्थ हैं और आपकी जांच की रिपोर्ट्स भी सही हैं तो डॉक्टर की सलाह और दुसरे बच्चा रोकने के घरेलु तरीको के साथ यहाँ दिए गए गर्भ में बच्चा रोकने और बार बार गर्भपात के समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय आप अरूर अपनाएं| गर्भ रोकने के यह तरीके आसन हैं और इसमें आपको कुछ खास करने की भी जरुरत नहीं होगी बस आपको अपनी जीवन शैली में थोडा बदलाव करना है और यहाँ दिए गए नुस्खे और घरेलु उपाय को अपनाना है| तो चलिए जानते हैं जल्दी बच्चा पाने के उन उपायों के बारे में|

गर्भ में बच्चा रोकने के उपाय | ways to concieve naturally

अनार है फायदेमंद

अनार का जूस पीने दोनों स्त्री और पुरुष के लिए फायदे मंद माना जाता है क्योंकि यह जहाँ स्त्री की फर्टिलिटी को बढाता है वही पुरुष के वीर्य में शुक्राणु की क्वालिटी भी अच्छी करता है| अनार स्त्री के गर्भाशय की और खून के प्रवाह को बेहतर बनता है और गर्भाशय को बल प्रदान करता है| आपको अनार जूस पीने के साथ साथ अनार के बीजों का और चाल का पाउडर बराबर मात्रा में मिलाकर रखना है|  इस पाउडर का आधा चम्मच दिन में दो बार गुनगुने पाने के साथ लेना है इससे स्त्री का बाँझपन दूर होने में मदद मिलेगी|

जैतून का तेल

जब आपकी रिपोर्ट्स सही हैं लेकिन बच्चा गर्भ में ठहर नहीं पा रहा तो जैतून का तेल यानि ओलिव आयल के सेवन से आप गर्भवती होने के chances को बढ़ा सकते हैं| इस तेल में monounsaturated fats आपकी प्रजनन क्षमता के लिए अच्छे होते हैं यह बच्चा ना रुक पपने के कई कारणों को दूर करने में मददगार होते हैं| आप रोजाना २ बड़े चम्मच जैतून का तेल खाइए साथ ही इस तेल को भों बनाने में और सलाद के ऊपर डाल कर भी खाएं|

maca हर्ब

maca हर्ब आप ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं| एक जरुरी बात ये है की प्रेगनेंसी होने के बाद इस हर्ब का सेवन वर्जित होता है| आप maca की अड़ के पाउडर का १/४ चम्मच दिन में एक बार गुनगुने जल के साथ लें| maca की जड़ में हॉर्मोन के लेवल को संतुलित करने की क्षमता होती है जो की उनके लिए उत्तम है जो स्त्रियाँ होर्मोनेस के उतार चदाव के कारण माँ नहीं बन पा रही हैं| maca महिला के शरीर में estrogen and progesterone होरमोन के स्तर को सही करता है| पुरुष में यह शुक्राणु की गुणवत्ता और गतिशीलता में सुधार करता है|

खजूर खाइए

आयुर्वेद का यह मानना है की रोजाना खजूर खाने से आपको वो अरुरी पोषक तत्व मिलते हैं ओ की आपकी जनन क्षमता के लिए फायदेमंद होते हैं| यहाँ आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ने के लिए एक आयुर्वेदिक नुस्खा है|

10 खजूर की पेस्ट बना लें इसमें २ चम्मच धनिया की जड़ की पेस्ट मिलकर मिश्रण को एक गिलास दूध के साथ उबालिए| इस दूध को पीरियड के आखरी दिन से एक हफ्ते तक रोजाना पीयें|

सेब का सिरका

सेब का सिरका यानि ACV जिसे apple cider vinegar भी कहते हैं में बाँझपन को दूर करने की शक्ति होती है| यह सिरका

आपके हॉर्मोन को बैलेंस करता है

शरीर की अम्लियता को दूर कर प्रेगनेंसी होने की सम्भावना को बढ़ने में मदद करता है

यह आपके शरीर की pH को लेवल में रखने में मदद करता है

बस दो चम्मच सेब के सिरके का एक गिलास पानी में घोल कर पी लें और अपने गर्भवती होने की सम्भावना को बढाएं|

मानसिक तनाव न लें

बच्चा न होने का दुःख यदि आपको तनाव में रख रहा है तो यह जान लें की तनाव आपके अण्डोत्सर्ग यानी ovulation की क्रिया पर बुरा असर डालता है जो की गर्भवती होने की सम्भावना में कमी पैदा करता है| तनाव का असर आपके प्रजनन चक्र पर पड़ता है इसलिए आज से ही योग, ध्यान, मसाज आदि के द्वारा अपने तनाव को दूर करने की कोशिश करें|

विटामिन D है बहुत जरुरी

विटामिन डी की कमी से बाँझपन, नपुंसकता और गर्भपात होने की समस्या हो सकती है इसलिए आप आज ही लैब में जाकर अपने विटामिन D के लेवल की जांच करवाएं| इस विटामिन की कमी होने से गर्भ न ठहर पाने और बार बार गर्भपात होने की शिकायत रहती है| आप सुबह और शाम को आधा घंटा धूप में बैठें साथ ही विटामिन D युक्त भोज्य पदार्थ जैसे अंडे,मशरूम, cheese आदि का सेवन भी करें| इसके साथ आप डॉक्टर से पूछ कर जरुरी सप्लीमेंट भी लें|

फोलिक एसिड

फोलिक एसिड प्रेगनेंसी के पहले और बाद में लेना काफी अच्छा माना जाता है|यह आपके ovulation को नियमित करने में मदद करता है| आपको बच्चा गर्भ में रोकने के लिए रोजाना एक महीने तक फोलिक एसिड लेना चाहिए बेहतर होगा की ऐसा आप डॉक्टर की देख रेख में करें| आप फोलिक एसिड के स्त्रोत ऐसे किशमिश, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, दाल, broccoli, माखन फल आदि खा कर भी फोलिक एसिड प्राप्त कर सकते हैं|

chasteberry

आप इस berry को कैप्सूल या पाउडर के रूप में ऑनलाइन या मार्किट से खरीद सकते हैं| इस berry के गुण महिला के अण्डोत्सर्ग और हॉर्मोन को बेहतर बनाते हैं साथ ही यह berry PCOS के कारण होने वाले बाँझपन को भी ठीक करने में मदद करती है| इसकी dose आप किसी अच्छे हर्बल एक्सपर्ट से ही पूछ कर लें|

बिच्छुबूटी

बिच्छु बूटी एक बहुत ही अच्छा utrine टॉनिक है जो की उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो की बच्चा पाने की चाह रखते हैं| यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करती है और आपको अरुरी मिनरल्स प्रदान करती है|आप इसे सप्लीमेंट के रूप में या चाय बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं| चाय बनाने के लिए एक चम्मच बिछु बूटी के पाउडर को एक कप गर्म जल में १० मिनट्स तक ढक कर रखने के बाद छान कर पी लीजिये| लेकिन ध्यान रहे की प्रेगनेंसी में इसका सेवन वर्जित होता है|

गर्भ में बच्चा रोकने के लिए यह भी करना अरुरी है

  1. अपने शरीर के भार को कण्ट्रोल में रखें क्योंकि वजन का जरुरत से कम या अधिक होना आपके माँ बानने की सम्भावना को कम कर सकता है|
  2. शिथिल जीवन ना जीयें और जितना हो सके अपने आपको चुस्त और घर के कार्यों में बिजी रखिये, लेकिन जरुरत से जयादा नहीं|
  3. नशा और हानिकारक पदार्थ जैसे जर्दा,शराब, स्मोकिंग, चाय कॉफ़ी आदि से दूर रहे|
  4. सम्भोग के समय तेल आदि का प्रयोग कभी न करें क्योंकि उन तेलों के chemicals शुक्राणु को नष्ट कर के आपको संतान प्राप्ति करने से वंचित रख सकते हैं|
  5. डिटर्जेंट, chemicals से दूर रहे साथ ही रोजाना खूब पानी पीयें ताकि अह्रीले तत्व आपके शरीर से बहार निकल सकें और आपके अन्दर एक अच्छा माध्यम बन सके|
  6. अनिद्रा यानि नींद की कमी भी आपके हॉर्मोन से स्टार को असंतुलित कर सकती है जिसकी वजह से गर्भ रुकने में प्रॉब्लम हो सकती है इसलिए रोजाना 8 घंटे नींद लें|
  7. यदि आपको diabetes है तो आप पूरी कोशिश करें की आपका शुगर लेवल संतुलित रहे|
  8. डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दावा न लें|

ये कुछ अरुरी टिप्स और उपाय थे जो की आपको जल्दी संतान प्राप्ति करवाने में मददगार साबित हो सकते हैं| गर्भ में बच्चा ठहरने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं इसलिए सही डाक्टरी आंच के साथ वो सब कुछ करें इनसे आपको जल्दी से बच्चे का सुख मिल सके|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

2 thoughts on “गर्भ में बच्चा रोकने के 10 आसान घरेलु उपाय”

Leave a Comment

Don`t copy text!