भूत प्रेत, बुरी आत्मा से बचने का तरीका और उपाय | अपने अंदर का भूत भगाने के टोटके

क्या आपको रात में बहुत डर लगता है और हमेशा लगता है की कोई है? क्या आपको बेड से अपनी टांगें लटकाने मे डर लगता है की कोई खींच लेगा? या फिर ऐसा लगता हो की कोई आपको देख रहा है? या फिर रात मे जब आप सोने लगते हैं आपको कोई आवाज़ सुनाई देती है या आभास होता है? या फिर आपको घर के किसी विशेष जगह पर जाने में डर लगता है?? यदि हाँ, तो ये सभी आपके अन्दर के डर के लक्षण हैं| ऐसा हम नही साइन्स कहती है| क्या हो यदि आपके मन में से डर निकल जाए? जी हैं, तो शायद आप कभी भी ना डरे चाहे कुछ भी हो जाए आपको अपने डर पर काबू पाना सीखना ही होगा| कुछ लोग अँधेरे से तो कुछ लोग भूत प्रेत और बुरी आत्मा से डरते हैं|

buri aatma

इस लेख के शुरुवत मे ही हम बता दें की जो को भूत प्रेत या बुरी आत्मा मे विश्वास करते हैं उनकी सोच हम बदल नही सकते लेकिन इस आर्टिकल का उदेश्य भूत प्रेत और आत्मा से जुड़े अंध विश्वास  को ख़तम करना है ना की उसे बढ़ावा देना| इस दुनिया मे सबकी मनायाताएं अलग अलग हैं और धर्म भी| कुछ लोग इन चीज़ों मे विश्वास रखते है और कुछ नही| लेकिन यदि आपका विश्वास मेडिसिन्स पर है की जिस तरह से मेडिसिन्स आपको ठीक कर देती हैं वो medical साइंस की दें हैं| इसी पार्कर साइन्स ये नही मनती की भूत प्रेत या आत्मा जैसी कोई चीज़ इस संसार मे होती है| शायद इसीलिए कोई भूत प्रेत के attack का मामला आजतक सामने नहीं आया|

नोट:- लेकिन जो लोग इन चीज़ों पर विश्वास करते हैं उन्हे निराश होने की ज़रूरत नही क्योंकि इस लेख के आख़िरी भाग मे हमनें वो टोटके, उपाय और तरीके भी दिए हैं जो की संत, ज्ञानी या पंडित लोग भूत प्रेत और बुरी आत्मा के निवारण के लिए करने को कहते हैं|

भूतप्रेत से बचने के उपाय | कैसे करें भूत प्रेत का डर दूर

जैसा की हमने शुरू मे बता दिया है की भूतप्रेत आत्मा सब आपके अंदर का भूत है मतलब आपका वहम  है जिसे भागने के कुछ उपाय, तरीके टोटके नीचे दिए गये हैं|

भूत प्रेत मे रूचि कम रखें

यदि लाइट चली जाए, आप घर मे अकेले हो, तो उस केस मे आप अपने बेड मे दुबक कर बैठ जाते हैं| आपको लगता है कोई आपको छू ना दे|  इस केस मे आपको अपने डर को कंट्रोल करना होगा और ऐसा करने के कई तरीके हैं जैसे उन सभी बातों से दूर रहे जो की भूत प्रेत के बारे मे हो जैसे भूतों की कहानियां, उनकी तसवीरें, डरावनी बातें, विडियो , youtube क्लिप्स आदि| आप जितना ज्यादा उन सब में रूचि लेंगे बाद मे आप उतना ही डरेंगे खास कर जब आप अकेले होंगे|

रिसर्च बोलती है….

यकीन मानिए आज तक जितने लोग भी ये claim करते हैं की उन्होने भूत को देखा है वो या तो वहमी होते हैं या अपनी बात मे अस्पष्ट| पूरी दुनिया मे इस बात पर रिसर्च हो चुकी है लेकिन अंत मे कोई भी ठोस सबूत सामने नही आया|

सुनसान जगहों पर ना जायें

यदि आपको किसी जगह पर जाने से डर लगता है तो उन जगहों पर मत जाइए खास कर जो जगह सुन सान हो| अक्सर वैसी जगह पर क्रिमिनल्स लोग होने की संभावना पूरी हो सकती है| क्योंकि ऐसी जगह पर ही क्रिमिनल लोग छिपते हैं| और आम तौर पर वही लोग अफवाह उड़ा देते हैं ताकि कोई वहां ना आ पाएं|

साथ ही सुनसान जगह आपके दिमागी कमजोर उर डरपोक बना देती है और आपको ज्यादा डर लगता है. इतना ही नही कई लोग इतने डर जाते हैं की उन्हे सच में किसी के होने जैसा आभास होने लगता है| कुल मिलकर आपको सुनसान जगहों पर नही जाना है औरर इसी में आपकी भलाई भी होगी|

अपनी कंपनी अच्छी रखो

हमेशा अच्छे दोस्त बनायें जो आपको सही रह दिखायें ना की वो जो आपको अंधविश्वास की और धकेलें| अक्सर हम क्लोज़ फ्रेंड की बात पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं.कारण..वो हमारे सबसे नजदीक होता है और उस पर हमे विश्वास होता है|

डरावनी बातों से रहें दूर

यदि आपको पता है की डरावनी बातें सुन कर बाद मे आप डरेंगे तो ऐसी बातें कभी नही सुननि चाहिए| लेकिन फिर भी कुछ लोग ज़रूर सुनते हैं कारण है उनकी जिगयसा| यदि आपको अपने अंदर के भूत नुमा डर को निकलना है तो कभी भी भूत प्रेत आत्मा आदि बातों मे अपना समय व्यर्थ ना करें| और भी बहुत सी चीज़ें है दुनिया मे उन्हें जानिए ताकि आपका कुछ भला हो सके|

अपनी सोच बदलो

दुनिया मे मानव ही मानव का शत्रु है ना की भूत| आप ज़रा उन लोगों से जा कर पूछिए जिन लोगों ने हिंसा मे अपने प्रिया जानो को खोया है या उन देशो मे जा कर पूछो जो की हमेशा आतंक  के साए में  जीते हैं| मानव अच्छे और बुरे दोनो प्रकार के होते हैं| कुल मिलकर हमारा कहने का मतलब है की भूत ने आजतक किसी पर हमला नही किया और ना ही ऐसा होगा|

नोट:- youtube के झूठे videos पर विश्वास कभी मत करें| उन्हें कुछ सॉफ्टवेर इस्तेमाल करके बनाया जाता है और ऐसा बनाया जाता है की बिलकुल असली लगे | उन videos को ज्यादा से ज्यादा लोग देखते हैं क्योंकि हर किसी को अपनी जिज्ञासा शांत करनी होती है| लेकिन फायदा उन लोगों को मिलता है जो उन videos को बनाते हैं|

और ना ही उन मूवीज पर विश्वास करो जो ये बताती हैं कि भूत हमेशा नुकसान के लिए ही होते हैं| वो तो बस उस मूवी के लेखक की कल्पना मात्रा है| और movies इस लिए बनती हैं ताकि लोगों का मनोरंजन हो|

गले मे लॉकेट पहनो

यदि आपको भूत से बचने का उपाय चाहिए तो लॉकेट पह्नना आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकता है| आप जिस भी धर्म को मानते हैं उस धर्म के अनुसार अपने भगवन का लॉकेट धारण करें| इससे आपको मेंटली एक शक्ति मिलेगी और अपने डर से मुक्ति|

आवाज़ों के पीछे का कारण समझो

यदि आपको रात मे आवाज़ें सुने देती हैं तो ये जान ने की कोशिश करो की वो आवाजें आ कहाँ से रही हैं| अक्सर हम डर मे हर आवाज़ को भूत होने का संकेत मान लेते हैं फिर चाहे वो टिड्डी, चूहे, किसी जानवर, हवा आदि की क्यों ना हो.|इसलिए आवाज़ का सही स्त्रोत जानो ताकि आगे से आपको डर ना लगे|

डर को जाहिर मत होने दो

अक्सर आप अपने फ्रेंड्स और रिलेटिव्स को अपने डर के बारे मे बताते हैं जिससे उन्हे आपके साथ मज़ाक करना का एक मौका मिलता है और फलसवरूप आप ज्यादा डरते हैं| लोग अक्सर डरपोक को और डरते हैं| अक्सर ऐसा hostels मे देखने को मिलता है| इसलिए be strong…be brave and be reserve!

भूत बाधा निवारण के तरीके और बचने का उपाय | भूत, प्रेत, बुरी आत्मा को कैसे दूर रकें? | भूत भागने का मंत्र और टोटका

यादि आप फिर भी मानते है की भूत होते हैं तो हम आपकी सोच नही बदल सकते इसलिए आपको कुछ मंत्र और उपाय हम बता रहे हैं जो की बाबा या ज्ञानी लोग आपसे करने को कहते हैं| ये मंत्र कुल मिलकर आप में कॉन्फिडेन्स बढ़ांगे और आपके डर को कम करेंगे|

  1. अपने घर के बाहर काले घोड़े की नाल लगवायें| कहते हैं की इससे भूत प्रेत आपके घर के आस पास भटक भी नही पायेंगे|
  2. ॐ का लोकेट या रुद्राक्ष गले मे धारण करने से भी फ़ायदा होता है| कहते हैं की घर के बाहर के मुख्य द्वार पर त्रिशूल लगाने से भी लाभ होता है|
  3. सर पर चंदन या विभूति का तिलक लगाने से और हाथ पर मौलि बाँधने से भी भूत प्रेत और बुरी आत्मा से बचने मे मदद मिलती है|
  4. भूतों से बचने का एक टोटका ये भी है की रात को किसी पवित्र स्थान पर लौंग और कपूर को जलाने से भी बुरी आत्मा की समसया से मुक्ति मिलती है|
  5. भूतों को दूर रखने का एक उपाय या तरीके या टोटका ये भी है की धतूरे के पौधे को घर के मिट्टी वाले भाग मे इस प्रकार से दबा दें की जड़ बाहर दिखाई दें और पौधा भूमि के अंदर रहे|
  6. बुरी आत्मा और भूत प्रेत से बचने का एक टोटका ये भी है की आप हनुमान चालीसा रोजाना पढ़ें साथ ही हनुमान मंत्रो का जाप भी करें| साथ ही हर मंगलवार और शनिवार को बजरंग बान का पाठ करें|
  7. ऐसा कहा जाता है की दीपावली के दिन दिये से बनाया गया काजल लगाने से आपको नजर और भूत प्रेत की समस्याओं से मुक्ति मिलती है|
  8. माँ काली की पूजा करके उनसे अपने घर और शरीर को भूत बढ़ा से दूर रखने की प्रार्थना करें|
  9. गणेश जी के मंदिर मे एक सुपारी रोज अर्पण करें साथ ही रोजाना एक कटोरी चावल ग़रीबो को दान करें| ऐसा रोजाना एक साल तक करने से भूत बढ़ा का निवारण होगा|
  10. घर को भूत प्रेत से मुक्त रखने के लिए अशोका पेड़ के 7 पत्ते मंदिर मे पूजा करने के बाद अपने घर के किसी पवित्र स्थान पर रखिए| जब पत्ते दुख जायें तो उन्हे पीपल के पेड़ के नीचे रख दीजिए| कहते हैं ऐसा करने से नज़र दोष और प्रेत बाधा का निवारण होता है|
  11. माता, पिता और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से भी लाभ मिलता है|

इसके अलावा ये भी कहा जाता है की भूत प्रेत से बचने के लिए आपको कभी भी सुनसान जगह पर नही जाना चाहिए| नदी, नाले और पुल पार करते समय हनुमान जी को याद करना चाहिए| ऐसे बहुत से नियम हैं जो की एक छोटे से लेख मे बताना हमारे लिए असंभव है|

यदि आप इन सब पर विश्वास करते हैं तो किसी ज्ञानी या पंडित से मिलकर सही टोटका, उपाय या बचाव के तरीके जाने|

ये कुछ हमारी टीम के डॉक्टर की ज़ुबानी…..

यदि आप सोचते है की आत्मा है तो जानवर भी जीव हैं उनकी भी आत्माएं भी होनी चाहिए| और तब क्या होगा जब शेर, मगरमच , हाथी जैसे जंगली जानवर की आत्मा आपको नुकसान पहुँचाएगी? लेकिन कभी ऐसा होता नही| मानव ही मानव से डरता है और मानव का ये वहम कभी भी ख़तम नही हो सकता| और यदि किसी को भूत दिखते हैं तो उसे मनोचिकित्सक से मिलकर जाँच करवानी चाहिए कभी कभी मानसिक तनाव, चिंता, अधिक थकान,  स्ट्रेस, मन कमजोर होना आदि से दिमाग़ पर बुरा असर पड़ता है जिससे दिमाग़ से संबंधित प्राब्लम हो जाती है और लोगो को वो सब दिखने लगता है जो वास्तव मे नही है| सही समय पर इलाज ले लेने से रोगी बिल्कुल ठीक हो जाता है|

hindilookup के लेखक की ज़ुबानी……..

जी हैं  हम आज के युवा हैं और हमारे हाथो मे ही भारत के विकास की डोर है| हमे अंध विश्वासों मे ना पड़कर अपने और अपने समाज के विकास के बारे मे सोचना होगा और उसके लिए हमे अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन की ज़रूरत है| बात यदि भूत प्रेत और बुरी आत्मा से बचने के उपाय और टोटके की है तो हम कभी भी नही चाहेंगे की आप वहम के शिकार बनें| हम खुद भी मानव हैं और जो हमें इस दुनिया से यही सीख ली है की दिमाग़ को अंधविश्वास से निकालकर सही चीज़ों मे लगाना चाहिए|

आप यदि स्टूडेंट्स हैं तो आपको ये ध्यान रखना चाहिए की आप पढ़े लिखे हैं यदि आप इन चीज़ों मे विश्वास करेंगे तो ये देश कैसे चलेगा और आप अपने आने वाली जेनरेशन को क्या सीखएँगे|

आख़िर पढ़ा लिखा कोई माँ बाप नही चाहता की उनका बचा डरपोक और वहमी बने……है ना?

अंत मे hindilookup टीम आपसे यही कहेगी……..जिसने डर को जीत लिया तो समझो उसने दुनिया जीत ली!

साथ ही जो हमारी टीम जानती है उसके बावजूद भी आपको ग़लत सिक्षा देकर आपको हम वहमी और डरपोक नही बनाना चाहते और ना ही हमारा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुचने का है|

जय हिंदी .. जय हिन्द!

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

17 thoughts on “भूत प्रेत, बुरी आत्मा से बचने का तरीका और उपाय | अपने अंदर का भूत भगाने के टोटके”

  1. Bakwas. Apne man ka veham nhi he balki sach me bhoot pret negative shakti hoti hi he. Lekin murk jo ki science k naam se bewakuf bankar dusaro ko b bewakuf banate he wo log samaj ki bahot haani karte he. Akal mrityu .dukhad dardnakh maut. Accidental maut. Hatya . Acid murder etc me jinki mrutyu hui ho unki atma bahot bhatakti he. Unme krodh hota he badala hota he lekin jab tak shahrir nhi milta wo kuch kar nhi pate. Mano na mano ye duniya energy k adhar per hi chal rahi he. Buri atma apni shanti k liye tadapti he isliye jis kisi k sharir me kisi b prakar ka upari hawa shakti akramak he usko turant us atma ki sabse pehle mukti ka vichar karna chahiye. Log aksar khud ki rakhsa aur bachav ka sochte he. Aur us hawa ko bhagane ka upay karte firte he. Lekin us atma ki mukti ka prayas karoge to wo b apko ashirwad hi dega. Mukti kisko nhi chahiye kon chahta he k gulam bankar varsho tak dukhi hokar bhatakte fire. Isliye jinn ho ya bhoot pret sabki pehle prathana kare anjane hue apradh k liye mafi mange aur unke mukti ka upaay kare. Apke jivan me firse khusiya ayegi aur apki upari hawa ki badha se.mukti b ho jayegi.

  2. M bhi in chizo pr belive nhi krta bt aaj mujhe mere ghar me kaam krne wale ldke ke bare me pta chla wo 15 16 sal ka h or wo kl bol rha tha ki mujhe kuch dikhta h jiski hight 3 fit something h haat per h or lmbe baal or daat h wo ro rha tha or apni shart utar kr dikhaya to uski pith me nakhun ke ghre nisan the bo drkr rote hue dikhai deta tha humesa mne dadi se pucha to unne btaya ki ha ye sb hota h or jiske upr hota h whi dekh skta h bs usi ko dikhta h
    Mujhe nhi pta ki ye sach h ya jhoot bt us ldkw ke mummy papa bol rhe the ki ab bo nhi bachega or rone lge
    Mujhe iska ans chachiye or iska update bhi duga ki wo ldka jinda h ya mr gya uskw upr bo bla 3 month se h or wo norml sa dikhta bacho jesa or mujhe nhj lgta wo bacha jhoot bol rha h qki uski condition kuch alg h

  3. भाई साहब लगता है आपकी उम्र अभी छोटी है, भुत, प्रेत क्या होते है जब बीतेगी तभी जानोगे, और तुम्हारे जानने के लिए तो भुत प्रेत तुम्हारे सामने नहीं आएंगे एक काम करों एक ग्लास पानी लो उसे किसी को अपने पैरो से लांगने के लिए बोलो और लांगने के बाद स्वयं पानी को पि जाओ यदि कंठ से समस्या हो जाये तो समझ लेना कुछ तो हुआ और अपने Science से पूछना क्यों हुआ, इसका सरल उपाय भी है एक ग्लास पानी लो, अपने बाये हाथ की कानि (सबसे छोटी) उंगली से पानी में क्रॉस(X) करो और पि लो कंठ का प्रॉब्लम ठीक हो जायेगा।

  4. और यदि भूतों से ही मिलना है तो येसे नदी के किनारे जाओ जिसके किनारे मुर्दो को जलाया जाता है, रात्रि में 12 से 3 के बिच अमवस्या की रात जब वहां कोई नहीं हो अकेले वहां जाकर सो जाओ तुम्हारा भ्रम टूट जायेगा, और घर में पहले ही बोल दो यदि कोई भुत प्रेत पकड़ ले तो घर आने पर पहले गंधक, हींग, हल्दी मिलाकर और तुम्हारा नाम लेकर तब तक जलाव जबतक गंध न आने लगे, और यदि गंध नहीं आये तो अपने इष्ट देव का नाम ले फिर भी गंध नहीं आये तो तुम्हे भगवान ही बचाये।

  5. mere andar bhut hai or vo muje kafi tang karta hai main hamesha bimar rahta hoon, kaya koi mere madad kar sakta hai , is badha ko dur karne ke liye, main bahut pareshan hoon, sonu 9463357728

Leave a Comment

Don`t copy text!