15 अन्धविश्वास जिनपर भारतीय आज भी विश्वास करते हैं

हमारी दुनिया कई रहस्यों, विश्वासों और अंधविश्वासों से भारी हुई है| अगर देखा जाये तो आज हम सभी जो मानते हैं वो हमारे पूर्वजों की देन हैं हो सकता है इन विश्वासों और अंधविश्वासों के पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क हो शायद इसीलिए इन बातों को आज भी हम मानते हैं| दोस्तों, हमने इस लेख में कुछ ऐसे ही अंधविश्वासों का संकलन किया है जिनपर आज भी भारतीय विश्वास करते हैं| हम ये नहीं कहेंगे की आप अन्धविश्वासी हैं और आप इन बातों पर विश्वास न करिए| आइए जानते हैं वो कौनसी 15 बातें हैं जिनपर भारतीय समाज आज भी विश्वास करता है|

विश्वास या अन्धविश्वास ? – आप ही तय करे

शनिवार को नाखून और बाल काटना

हिन्दुओं के अनुसार शनिवार के दिन अपने नाखून और बाल काटने से शनि भगवन रुष्ट हो जाते हैं जिसके फलसवरूप आपके ऊपर बुरे प्रभाव पड़ते हैं| वैसे देखा जाए तो आज हर कोई शनिवार के दिन ही अपने बाल आदि कटवाने जाता है क्योंकि sunday को उन सभी को घूमना फिरना होता है और छुट्टी का आनंद लेना होता है| इस बात के पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क नजर नहीं आता| यदि आपको इसके बारे में कुछ अनुमान हैं तो हमें जरूर लिख कर बताएँ

बिल्ली रास्ता काटे तो अशुभ होगा या शुभ

black billi

यह मिथक भारत, एशिया के देश और western लोग मानते हैं की यदि काली बिल्ली रास्ता काट जाये तो बनते कार्य बिगड़ते हैं और कुछ बुरा होता है| Western culture में इस अन्धविश्वास  का आगमन egypt से हुआ था| Egypt के लोग काली बिल्ली को शैतान का रूप मानते थे वहीँ भारतीय लोग काले  रंग को शनि देव का प्रतीक मानते हैं और उनके अनुसार काली बिल्ली के रास्ता काटने पर कार्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और कार्य या तो बनते नहीं या आगे सरक जाते हैं|

Unlucky Number 13

unlucky 13

भारत के साथ दुनियाभर के कई देश अंक 13 को unlucky नंबर मानते हैं और इसी कारण होटल्स और बड़ी building में 13 th फ्लोर नहीं बनाया जाता| ईसाईयों ने काफी समय पहले इस नंबर को unlucky करार कर दिया था और वो आज भी इसे पहले की तरह ही मानते हैं|

8 नंबर का अभिशाप

shani number 8

अंकविज्ञान के अनुसार नंबर 8 का संबंध शनि देव से होता है तो यदि आप 8 अंक से सम्बंधित हैं तो आपके कार्यों में बहुत सी बाधाएं आयेंगी और विद्वान यह भी कहते हैं की 8 अंक वाले लोगो को मनचाही सफलता भी नहीं मिल पाती| यह तो हमनें वह बताया जो लोग मानते हैं इस बाधा का तोड़ आप किसी अच्छे numerologist से मिलकर ही पूछ सकते हैं|

छींक मारने से क्या होता है

sneez luck

भारत में बहुत बड़ा जनसंख्या का भाग यह मानता है की यदि किसी कार्य के लिए बहार जाते समय कोई छींक मार दे तो बनते कम बिगड़ जाते हैं| कुछ लोग मानते हैं की विषम संख्या में मारी गयी छींकें  अशुभ और सम संख्या में मारी गयी छींकें शुभ होती हैं|

पीछे से आवाज

छींक की ही तरह यदि शुभ कार्य की और प्रस्थान करते समय कोई पीछे से आवाज दे तो भी कुछ भारतियों के अनुसार ऐसा करना अशुभ या अपशगुन होता है|

बिस्तर के नीचे प्याज़ और चाकू रखने का फायदा

कुछ लोग मानते हैं की छोटे बच्चे के पलंग के नीचे प्याज और चाकू रखने से बच्चे को बुरे और डरावने सपने आने बंद हो जाते हैं| एक मान्यता यह भी है की यदि आप अपने तकिये के प्याज रख कर सोते हैं तो आपको भविष्य में होने वाले जीवनसाथी के बारे में काफी कुछ पता चल जाता है|

टांगे मत हिलाओ

अकसर आपने बड़े बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा की बेटा / बेटी की अपनी टांगे मत हिलाया करो| हमारे पूर्वजों के अनुसार टांगे हिलाने से धन हमसे दूर हो जाता है| खैर यह बात तो सत्य है की बेठे समय अपनी टांगे हिलाना एक बुरी आदत मानी जाती है| इसलिए आज से ही अपनी टांगो को थोडा आराम दो|

शाम (संध्या)को झाड़ू मत निकालो 

sweaping

आपने अपने माँ पिताजी, दादा दादी, नाना नानी आदि को यह कहते हुए जरूर सुना होगा की संध्या के समय झाड़ू निकलना नहीं चाहिए| ऐसा इसलिए है की हिन्दू मानते हैं की लक्ष्मी माता संध्या के समय घर में आती हैं और ऐसे में झाड़ू निकलने से वह रुष्ट होकर चली जाती हैं जिसके फलसवरूप धन प्राप्ति में बाधा होती है|

तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा

unlucky 3

“तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा” के अनुसार 3 चीज़ें या तीन आदमी कभी भी साथ नहीं होने चाहिए क्योंकि 3 का मतलब है काम न बनना| ये बात तो सच है की दो समझदार लोगों में तीसरा नासमझ आ जाये तो काम तो बिगड़ना ही है शायद यह कथन इसीलिए ही बनाया गया हो| बात इतनी ही नहीं कुछ लोग तो इसे इतना seriously लेते हैं की वो कभी 3 रोटी नहीं खाते 3 मिठाई के piece नहीं लेते आदि| भारत में 3 को unlucky नंबर माना जाता है|

आँख फड़कना

आँख फड़कना के ऊपर तो hindilookup team ने तो पूरा लेख तैयार किया हुआ है आप भी उसे पढ़कर अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं| भारत में right आँख का फडकना आदमी के लिए शुभ और left आँख का फडकना औरत के लिए शुभ समझ जाता है|

कौवे की बीठ

black crow

कुछ भारतीय यह भी मानते हैं की यदि कुआ बीठ कर दे तो इसका अर्थ होता है धन लाभ यानि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होने वाली है| कुछ लोग कौवे का घर पर बोलने को किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के आगमन का संकेत मानते हैं|

11, 21, 51, 101, 501 ?????

indian gift

जी हाँ भारतियों के अनुसार राउंड फिगर यानि 10, 20, 50 आदि में एक जोड़कर इसलिए दिया जाता है क्योंकि हिन्दुओं के अनुसार 1 lucky नंबर होता है इसलिए हम किसी को भी शगुन देते हैं तो उसमें 1 रूपया जोड़ कर देते हैं ताकि सामने वाले का शुभ हो|

समतल पैर

पुराने ज़माने में लड़के की माँ अपने लड़के के लिए कभी वह दुल्हन नहीं चुनती थी जिसके पैर समतल होते हों| उनके अनुसार यदि ऐसी लड़की से उनके लड़के का विवाह होता है तो अपशगुन होगा और उनका लड़का जल्दी मर जायेगा|

बच्चे के माथे का काला टिक्का

भारत में चाहे पढ़े लिखे लोग हों या अनपढ़ सभी अपने बच्चे को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं और इसी लिए वे लोग अपने बच्चे के माथे पर काले रंग का टिक्का (काजल)जरूर लगाते हैं|

मेरे प्रिय भारतवासियों ये कुछ अन्धविश्वास थे जिनपर आज भी भारतीय विश्वास करते हैं| ऍम यह नहीं कहते की आप ऐसी बातों को न माने पर हम इतना जरुर चाहेंगे की आज समय बदल रहा है और आप जागरूक बनें और क्या सही है और क्या गलत ये स्वय निर्धारित करें ताकि आपनी वाली पीढ़ियों को सही ज्ञान मिल सके|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!