सपने में सांप का दिखाई देना, काटना या पीछा करना – सांप के सपने में आने का क्या अर्थ मतलब होता है

Meaning of Snake Dreams in Hindi 

Snake dreams यानि सर्प या सांप के सपने आना एक बहुत ही सामान्य बात हो सकती है लेकिन हमारे पूर्वजों के अनुसार हर सपने का एक मतलब होता है और हर सपना आपको पहले ही बता सकता है की आपका आने वाले कल या भविष्य में क्या होने वाला है| सांप का सपने में आना या दिखाई देना का अर्थ या मतलब या फल आपके लिए अच्छा या बुरा हो सकता है यानि जब आप सांप का सपना देखते हैं तो आपको पता चल सकता है की आने वाला समय आपके लिए शुभ होगा या अशुभ| Snake dream interpretation इन हिंदी या snake dream meaning की बात आती है तो हमारे वेद पुराणों के अनुसार आप सांप के स्वपन फल द्वारा आप अपने वर्तमान और भविष्य में चल रही या आने वाली परिस्थतियों का पता लगा कर उनके अनुसार निर्णय ले सकते हैं ताकि सचेत रहे और आपका अमंगल न हो|

snake dream meaning in hindi

सांप के सपने का मतलब या अर्थ क्या हो सकता है | snake dream meaning

सपने में सर्प का आना के स्वप्नफल की बात आती है तो ड्रीम में snake का दिखना पहले तौर पर यह बताता है की आप अपने जीवन में किसी बात को लेकर निराश या दुखी हैं और आप किसी प्रकार की मुश्कित में फंसे हुए हैं| इसी प्रकार सांप को सपने में देखना आपके लिए शुभ संकेत भी हो सकता है जो की यह बताता है की आपके जीवन में सबकुछ सही होने वाला है और जल्दी ही सभी परिस्तिथियाँ आपके अनुकूल होने वाली है| सांप का सपने में दिखना का सही अर्थ और मतलब इस बात पर निर्भर करता है की आपने सपने में सांप को किस प्रकार से देखा है|

जानकार लोगो सांप का सपने में दिखना के लिए क्या कहते हैं

जानकार लोगों के अनुसार सपने में सांप दिखना का अर्थ, फल या मतलब समझने के लिए आपको 3 बातें ध्यान में रखनी चाहिए|

आप सपने में क्या देख रहे हैं

आपको सपने का अर्थ और इशारे समझने आने चाहिए

आपको सपने में मिल रहे इशारों को अपने जीवन से जोड़कर देखना आना चाहिए

यदि आपको सपने के फल को अपने जीवन से जोड़कर देखना आता है तो आप सपनों से मिले सुराग और इशारों का इस्तेमाल करके अपने जीवन में कई प्रकार की समस्याओं से बचाव कर सकते हैं|

सपने में सांप का काटना – क्या अर्थ या मतलब होता है | Snake Bite Dream Meaning

सपने में सांप का काटना यदि पुराने लोगों के आधार पर देख जाए तो उसका मतलब होता है आपको कोई बीमारी होने वाली है| इसी प्रकार कुछ लोग कहते हैं की सांप के काटने का सपना आपको यह बताता है की आपको उस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे आप अनदेखा कर रहे हैं| कुल मिलाकर आपको आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करना होगा तभी आपके लिए अच्छा होगा| इसी प्रकार कुछ ज्ञानी लोग ऐसा भी कहते हैं की यदि आप सपने में सांप के काटने का इलाज करवाते हुए अपने आप को पाते हैं तो उसका अर्थ होगा परिस्थिति आपके अनुकूल होने वाली है और आपने वाली परेशानी का हल आप जल्द पा लेंगे|

सपने में सांप से बात करना | Talking to a snake in dream

कुछ लोगों को सपने में ऐसा दिखाई देता है की वो सांप से बात कर रहे हैं तो ऐसा सपने का अर्थ होता है की व्यक्ति का ध्यान अध्यात्म की और अधिक है और वो उसके बारे में या कुछ खास बात जाने के लिए हमेशा जिज्ञासु रहता है| ऐसे व्यक्ति को एडवेंचर और नयी जानकारी पाने की लालसा रहती है चाहे वो काम काज के बार में हो या किसी और चीज़ के बारे में|

सपने में बहुत बड़ा सांप दिखाई दे तो इसका क्या अर्थ होगा

बड़े सांप का सपना देखना मतलब यह होता है की आपके वर्तमान में या जीवन में बड़ी मुश्किल या बाधा आने वाली है या आ चुकी है| लेकिन जानकार यह बताते हैं की सपने में सांप से लड़ाई करते हुए अपने आपको देखना अर्थ होता है की आप मुश्किल का बिना डरे डट कर सामना करने के लिए तैयार हैं बस आपको मुश्किल से डरना नहीं है| यदि आप सांप से सपने में की गयी लड़ाई में जीत जाते हैं तो इसका मतलब होगा की आपकी परेशानी टल रही है या आप परेशानी का हल करने के लिए तैयार हैं| सपने में कई सांपों से लड़ाई होती दिखाई दे तो इसका अर्थ होगा आप जीवन में कई प्रकार की मुसीबतों से शत्रुओं से घिरे हुए हैं और आप इस लिए जरुरत से अधिक चिंतित हैं|

सपने में सांप का रंग – कला, सफ़ेद, हरा सांप देखना

सपने में सफ़ेद सांप देखना या सफ़ेद नाग देखना नयी शुरुवात होना पर प्रतीक होता है क्योंकि सफ़ेद रंग अच्छी भावनाओं, अच्छे, और साफ़ चिरत्र का प्रतीक होता है इसलिए सफ़ेद सांप को सपने में देखना कुछ अच्छे होने या आपकी अच्छाई को दर्शाता है|

वही सपने में काला सांप देखना व्यक्ति के यौन भावनाओं में बढ़ोतरी और जीवन में कोई बाधा आने या वर्तमान में चिंता का होना की और इशारा करता है| इसी प्रकार कुछ लोग कहते हैं की यदि आप शादीशुदा है और आपको सपने में काला नाग दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है शादी शुदा जीवन में अड़चन, नीरसता या लड़ाई झगडे होना इसलिए यदि आपको भी कुछ ऐसा ही दिखाई दिया है और आप विवाहित हैं तो कोशिश करिए की आपके शादी शुदा रिश्ते मजबूत बनें और आपको अपने साथी के साथ मिलकर रिश्तों में मधुरता लानी चाहिए|

लाल सांप सपने में देखना आपको आगे आने वाले खतरे से सावधान रहने का संकेत देता है|

dream में पीला सांप आपको जीवन में सावधानी पूर्वक आगे बढ़ने का संकेत देता है|

सपने में ग्रीन या हरा सांप देखना आपके लिए शुभ होता है और यह जीवन में सकारात्मकता यानि पॉजिटिव यानि आपके अनुकूल सभी कार्य होने का संकेत देता है जिससे आपके लिए आगे सभी कार्य शुभ होते हैं| किसी नए कार्य के बनने या कार्य में सफल होने का संकेत भी सपने में हरे सांप से मिलता है|

सपने में सांप को मारना

हमने ऊपर सपने में सांप से लड़ाई के बारे में आपको कुछ बातें बताई हैं उनके अलावा यदि आप सपने में सांप को मार देते हैं तो इसका अर्थ होगा की आपका आत्मविश्वास चरम पर है और आप मुसीबत से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं| वही कुछ लोग कहते हैं की सांप से लड़ाई सपने में करना आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत होता है यानी आपको जल्दी ही धन लाभ होने वाला है|

सपने में नाग दिखाई देना

सपने में नाग फन फैलाये हुए आपको सामने बैठा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ होगा आर्थिक रूप से आप मजबूत होने वाले हैं या फिर रुका हुआ पैसा आने वाला है और आपके जीवन में आर्थिक तंगी दूर होने वाली है|

सपने में सांप के दांत दिखाई देना

सपने में सांप के दांत देखने का स्वप्नफल होता है की आपका कोई शत्रु आपको आपके जीवन में डरा रहा है या परेशानी में डाल रहा है| इसके अलावा सपने में snake के teeth देखना meaning इस बात को भी दर्शाता है की आपका कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपके खिलाफ है और आपको उससे किसी बात का डर हो सकता है| इसलिए इस इशारे को समझते हुए हर काम धीरज और धैर्य से करें और लड़ाई झगड़ों से दूर रहे या झगडा होने पर अपने विवेक से काम लें|

सपने में सांप और नेवले की लड़ाई

इस बात का हम पक्का नहीं कह सकते की सपने में सांप नेवले लड़ रहे हो तो इसका परिणाम क्या होगा| कुछ लोग कहते हैं की ऐसा देखना इस बात की और इशारा करता है की आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझना पड़ सकता है|

सपने में सांप का पीछा करते हुए दिखाई देने का मतलब

यदि आपको सपने में एक या अधिक सांप आपका पीछा करते हुए दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ यह होगा की आपने या आपने किसी के साथ मिलकर कुछ बुरा किया है या अपनी सेहत के लिए कुछ बुरा कर रहे हैं और आपको इसकी ग्लानी है| वहीँ सपने में पीछा करते हुए सांप से डरकर भागना यह दर्शाता है आप खुद से हुई गलती का सामना करने से डरते हैं या आपको डर है की आपके द्वारा किया गया कुछ गलत काम दूसरों के सामने न आ जाये|

स्वप्न में सांप से खेलना

सपने में सांप से यदि आप खेल रहे हैं तो यह आपको आपकी काम इच्छाओं के बारे में संकेत देता है| लोग कहते हैं की सांप के साथ हो व्यक्ति सपने में खेलता है वो सेक्सुअल रूप से अधिक सक्रिय होता है और लड़कियों और औरतों के प्रति उसका नजरिया हमेशा कामुकता से भरा होता है| साथ ही उसका मन हमेशा काम भोग के बारे में ही सोचता है जिससे वो पढाई या अपना काम काज ठीक से नहीं कर पाता|

Sapne me do muha saap dekhna

सपने में यदि आपको दो मुहा या दो मुंह वाला सांप दिखाई देता है और दो मुह सांप के आगे और पीछे हैं तो यह इस बात का संकेत है की आप विवश हैं दो चीज़ों या बातों के बीच और अपना फैंसला नहीं ले पा रहे हैं की आपको क्या करना चाहिए या किस और जाना चाहिए| मतलब आपके जीवन में ऐसी स्तिथि बनी हुई है जिसके बारे में आपको फैंसला लेने में कठिनाई आ रही है| कुल मिलाकर आप कंफ्यूज हैं|

सांप और शिवलिंग का सपने में दिखना

यदि आपको शिवलिंग और सांप का सपना आता है तो इसका अर्थ होगा आपका आध्यात्म की और झुकाव| साथ ही ऐसे लोगों पर भगवन की कृपा अधिक होती है| ऐसा देखना शुभ माना जाता है  और अच्छे समय का संकेत माना जाता है|

सपने में साँप को देखना के पीछे ज्योतिष मत या कारण क्या हो सकता है | Snake Dreams Astrology | साँप के सपने से बचने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र यानि एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जब राहु आपकी कुण्डली के बाहरवें घर में होता है तब आपको सपने में या जीवन में साँप दिखाई देते रहते हैं| एस्ट्रोलॉजी में सांप से जीवन में और सपने में बचने के उपाय भी है जैसे

बार बार सांप का दिखाई देना यदि आपकी चिंता का विषय बना हुआ है या फिर आपको सांप के सपने से बुरे संकेत मी रहे हैं तो आपको नियमित रूप से शिव मंदिर में जाएँ और मंदिर में पूजा अर्चना करें, रुद्राभिषेक करवाएं और साथ ही नियमित रूप से मंदिर में शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करिए| इससे सांप का दिखाई देने के फल आपको शुभ मिलेगा और यदि आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो उसका प्रभाव भी कम होगा|

सांप से डर लगता है तो आपको महाभारत में दिए गए सर्प सत्र अध्याय का पाठ करना चाहिए इससे डर दूर होता है|

राहु की दशा के कारण जीवन में या सपने में सांप बार बार आ रहे हों तो आपको विष्णु भगवन से मदद मंगनी चाहिए और अप्पने मंगल की प्रार्थना करनी चाहिए और रोजाना विष्णु मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करना चाहिए

सांप का सपने में दिखाई देना का मतलब, अर्थ और फल क्या होता है यह आपने जान लिया है| सांप को सपने में देखना आपके लिए शुभ और अशुभ हो सकता है इसलिए आप ऊपर दिए गए उपाय अपनाकर अशुभ या बुरे फल से बचाव कर सकते हैं| बाकी जो लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते तो हम कभी भी नहीं चाहेंगे की उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए| हमने वो ही बताया है जो हिन्दुओं के वेद पुराणों में लिखा है या जो बातें सपने में सांप दिखाई देना के लिए हमारे पूर्वजों ने बताई हैं| आपको भी यदि संके dreams आये हों और उसका आपके जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ा हो तो हमें जरूर बताएं ताकि हमारे पाठक आपके एक्सपीरियंस से कुछ सीख सकें या जान संकें|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!