क्या प्रेगनेंसी में सेक्स कर सकते हैं या नहीं – garbhavastha mein sambhog ke fayde aur nuksaan

हमारे कुछ रीडर्स हमसे रोजाना पूछ रहे हैं की प्रेगनेंसी में सम्भोग यानि प्रेगनेंसी में सेक्स करना माँ और बच्चे के लिए सुरक्षित है या नहीं और pregnancy me sex करने के क्या फायदे है और क्या नुक्सान हैं और कब गर्भावस्था में सम्भोग करने से परहेज करना चाहिए| साथ ही हम यह भी जानेंगे की प्रेगनेंसी में सम्भोग से जुडी अन्य जरुरी बातों के बारे में ताकि आप प्रेगनेंसी में भी वैवाहिक जीवन का खुलकर आनंद ले सकें| तो आइये जानते हैं की प्रेगनेंसी के दौरान sex करना safe है या unsafe|

pregnancy sambhog

क्या प्रेगनेंसी में सेक्स करना सुरक्षित है?

जी हाँ, आप प्रेगनेंसी में खुल ही कर सम्भोग का आनंद ले सकते हैं लेकिन तभी जब आपकी प्रेगनेंसी नार्मल है यानि आपको किसी प्रकार की प्रेगनेंसी से जुडी को समस्या नहीं है| आप डॉक्टर से इस बारे में सलाह कर सकते हैं और यदि आपकी डॉक्टर कहती है की आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं तो आप निश्चिन्त होकर गर्भावस्था में सम्भोग का आनंद ले सकते हैं यानि पूरी प्रेगनेंसी के दौरान अर्थात पहले दुसरे और यहाँ तक की तीसरे तिमाही में भी|

क्या प्रेगनेंसी में सेक्स करने से होने वाले बच्चे को नुक्सान हो सकता है?

जी नहीं, गर्भावस्था में सम्भोग करने से पेट में पल रहे बच्चे को किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं पहुँचता क्योंकि आपका बच्चा गर्भ में अच्छी तरह से सुरक्षित होता है| लेकिन आपको सभोग की मुद्रा का ध्यान देना होता है ताकि बच्चे पर पेट में दबाव न पड़े|

क्या गर्भावस्था में सम्भोग करने से गर्भपात हो सकता है?

जी नहीं, यदि आप बिलकुल स्वस्थ है और आपको किसी भी प्रकार की कोई complication यानि परेशानी नहीं है तो सेक्स करने से गर्भपात नहीं हो सकता|

प्रेगनेंसी में सबसे अच्छी सम्भोग की स्थिथि कौनसी होती है?

ये बात तो आपको भी पता होनी चाहिए की वो स्तिथि या पोजीशन सबसे बेहतर होती है जिसमें आपके पति का भार या आपके खुद का भर आपके पेट पर न पड़े आगे आप खुद समझदार हैं|

डॉक्टर के पास कब जाना जरुरी होता है?

देखिये प्रेगनेंसी में सेक्स करने से पेट में हल्का दर्द हो सकता है जो की गर्भाशय के संकुंचन के कारण होता है| लेकिन यदि यह दर्द बहुत तेज हो या फिर सम्भोग के बाद खून आये तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए|

प्रेगनेंसी में सेक्स कब नहीं करना चाहिए?

आपका डॉक्टर प्रेगनेंसी से जुडी परेशानियाँ जैसे Placenta previa, समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा होने पर, योनी से खून आने पर, योनी से जयादा स्त्राव होने पर, संकुंचित सर्विक्स, हर्पीस होने की स्तिथि में, या फिर अम्निओटिक थैली में छेद होने जैसी स्तिथियों में आपको सम्भोग करने से रोक सकता है|

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के फायदे क्या हैं?

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के कई फायदे या benefits हैं जैसे

  • इससे महिला को आसानी से चरमानंद की प्राप्ति होती है|
  • सम्भोग के दौरान एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न होती हैं|
  • गर्भवती महिला का blood pressure नार्मल रहता है आपको तो पता ही होगा high bp प्रेगनेंसी की एक मुख्य समस्या होती है|
  • सेक्स के दौरान महिला के शरीर में लव हॉर्मोन बढ़ते हैं जिससे प्रेगनेंसी में दर्द से छुटकारा मिलता है और दर्द को सेहन करने की शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है|
  • डॉक्टर्स के अनुसार सेक्स के बाद माँ और उसके पेट में पल रहे बच्चे को अच्छी नींद आती है|
  • सम्भोग द्वारा पति और पत्नी दोनों का तनाव कम होता है और मूड अच्छा होता है|
  • रिसर्च में यह पाया गया है की प्रेगनेंसी के समय सम्भोग करने से महिला के शरीर में IgA एंटीबाडीज बढती हैं जिसके फलसवरूप महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और उससे सर्दी, जुखाम या इन्फेक्शन होने का खतरा भी काफी कम रहता है|
  • प्रेगनेंसी में सेक्स करने से शरीर में endorphins मुक्त होते हैं जिनके कारण माँ और बाचा दोनों कुछ और रिलैक्स रहते हैं|
  • सेक्स करने से आपकी पेल्विक फ्लोर muscle मजबूत बनती है जिससे आपको डिलीवरी के समय कम परेशानी होती है|

प्रेगनेंसी में सेक्स करने के नुकसान | side effects

जैसा की इस लेख में हमने बताया की प्रेगनेंसी में सेक्स करना बिलकुल सेफ होता है जब तक की आप और आपका पार्टनर स्वस्थ हैं और जब डॉक्टर ने आपको कह दिया हो की आप सम्भोग कर सकते हैं| प्रेगनेंसी में सेक्स के नुक्सान तभी होते हैं जब या तो आपकी पिछली प्रेगनेंसी में कोई परेशानी आई हो या फिर आपकी प्रेगनेंसी के साथ कोई परेशानी जुडी हो जैसा की हमने ऊपर बताया है की सम्भोग कब नहीं करना चाहिए| आप अधिक जानकारी डॉक्टर से मिलकर प्राप्त कर सकते हैं|

प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स एक बहुत ही महतवपूर्ण और इन्टरनेट पर सर्वाधिक खोजे जाने वाला विषय है| हम तो बस आपसे यही कहेंगे की प्रेगनेंसी में कुछ भी करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह आवश्य ले लें ताकि आपको बाद में कोई परेशानी ना आये और माँ और होने वाला बच्चा दोनों सुरक्षित रहे|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

4 thoughts on “क्या प्रेगनेंसी में सेक्स कर सकते हैं या नहीं – garbhavastha mein sambhog ke fayde aur nuksaan”

Leave a Comment

Don`t copy text!