प्रेगनेंसी में निम्बू (लेमन) के फायदे और नुकसान – benefits and side effects of lemon during pregnancy

Benefits and Side effects of lemon water during pregnancy

हमें नयी नवेली pregnant महिलाओं के emails आ रहे हैं वो ज्यादातर महिलाएं हमसे एक ही सवाल बार बार कर रही हैं और वो यह है की क्या हम pregnancy में निम्बू खा सकते हैं या निमू पानी पी सकते हैं| निम्बू के गर्भावस्था में होने वाले फायदे और नुस्क्सान जानने से पहले ही हम आपको बता दें की जानकार लोग कहते हैं की pregnancy एक ऐसी अवस्था है जिसमें अमृत भी सोच समझकर और सही मात्रा में लेना चाहिए अर्थात आप आराम से निम्बू के आचार या निम्बू के पानी को खा या पी सकती हैं लेकिन एक निश्चित मात्रा में| जहाँ सही मात्रा में निम्बू pregnancy के लक्षणों जैसे जी मिचलाना, उलटी और morning sickness को दूर कर सकता है वहीँ ज्यादा मात्रा में निम्बू का सेवन नुकसान यानि side effects भी पैदा कर सकता है| इसलिए हमेशा अपने डॉक्टर से पूछ कर ही निम्बू का सेवन करें|

lemon during pregnancy

lemon के pregnancy में बहुत सारे benefits होते हैं क्योंकि लेमन juice एक तो शरीर को साफ़ रखता है दूसरा इसमें बहुत जरुरी पोषक तत्व जैसे नियासिन, मैग्नीशियम, calcium, riboflavin के साथ विटामिन C और B6 आदि होते हैं|

pregnancy में क्यों अच्छा लगता है निम्बू पानी?

आप जानती हैं की pregnancy के पहले तिमाही में महिला को जी मिचलाना, morning sickness और दुसरे लक्षणों से गुजरना पड़ता है जिसके कारण उनका शरीर खट्टा मांगता है यानि उनका खट्टा खाने को ज्यादा मन करता है|

क्या निम्बू से गर्भपात भी हो सकता है?

जी नहीं, निम्बू के रस को पीने से miscarriage नहीं होता बशर्ते आपको उसका सही मात्रा में सेवन करना होता है|

प्रेगनेंसी में निम्बू के फायदे | benefits of lemon juice during pregnancy

No more morning sickness

गर्भावस्था में निम्बू का पहला और मुख्य फायदा यह है की निम्बू pregnancy के morning sickness में होने वाले लक्षणों जैसे जी मिचलाना, चक्कर आना, उलटी आदि को दूर रखने में मदद करता है| साथ ये यह कफ के बनने को कम करता है|

blood pressure करे control

निम्बू pregnancy में होने वाले blood pressure को कम करने में मदद करता है और यह आपके शरीर से बुरे कोलेस्ट्रॉल को भी दूर करने में मदद करता है|

बदहजमी के बचाव

pregnancy में अकसर आप अपचन और बदहजमी का शिकार हो जाती है| निम्बू के गुण आपका पाचन दुरुस्त करते हैं और आपको बदहजमी के कारण होने वाली पेट दर्द, गैस, मरोड़ और उलटी आदि से सुरक्षा प्रदान करवाने में मदद करते हैं|

कब्ज से छुटकारा

कब्ज होने गर्भावस्था में एक आम समस्या है यदि आप रोजाना सुबह उठकर आधे निम्बू को एक गिलास गुनगुने जल में मिलकर पीती हैं तो आपको कब्ज होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और आपका पाचन भी अच्छा रहेगा|

रोग प्रतिरोधक क्षमता बने मजबूत

लेमन के विटामिन्स और पोषक तत्व आपके रोग प्रतिरोधक तंत्र यानि इम्यून सिस्टम को बल प्रदान करते हैं जिसके फलसवरूप आप pregnancy में सर्दी, जुखाम, बुखार और बिमारियों से बची रहती हैं|

हड्डियाँ बने मजबूत

निम्बू में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और calcium से आपकी और आपके होने वाले बच्चे की हड्डियाँ मजबूत बनती हैं| लेमन का potassium minerals से आपके बच्चे के दिमाग का विकास अच्छे से होता है|

किडनी और मूत्र सम्बन्धी रोगों से मुक्ति

लेमन के diuretic गुण आपकी किडनी को स्वस्थ रखते हैं साथ ही आपको मूत्र सम्बन्धी इन्फेक्शन और रोगों से मुक्त रखने में मदद करते हैं|

 

आपका pH लेवल रखे सही

हमरे शरीर की pH थोड़ी alkaline होती है यदि बॉडी में एसिड की मात्रा बढ़ जाये तो उसका प्रभाव आपके दांतों और हड्डियों को नुकसान पंहुचा सकता है| निम्बू आपके शरीर के pH लेवल को सही रखने में मदद करता है जो की परोक्ष रूप से आपके होने वाले बच्चे के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होती है|

पैरों की सूजन करे दूर

pregnancy में edema यानि water retention के कारण पैरों में सूजन और दर्द रहता है| इस दर्द और सूजन को आप सुबह निम्बू पानी पीकर दूर रख सकती हैं|

आपको रखे हाइड्रेटेड

dehydration यानि धरीर में जल की कमी के कारण आपको जी मिचलाना, सर दर्द, चक्कर, edema आदि की शिकायत हो सकती है जिसे आप रोजाना सुबह निम्बू पानी का सेवन करके दूर रख सकती हैं|

प्रसब बनाये आसान

यदि आप पांचवें महीने से प्रसव तक रोअजन निम्बू और शहद युक्त पानी पीती हैं तो आपको प्रसव के दौरान दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा| इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें|

इसके अलवा निम्बू आपके पेट में कीड़ों और इन्फेक्शन को भी दूर रखने में मदद करता है और आपको पेट की कई problems  से बचाए रखता है|

pregnancy में निम्बू के नुकसान | side effects of lemon during pregnancy

जैसा की आपने देखा की निम्बू खाने के pregnancy में कितने फायदे हैं लेकिन कुछ महिलाओं में निम्बू से नुकसान यानि side effects भी देखने में सामने आते हैं खास कर तब जब वे अधिक मात्र में निम्बू का सेवन करती हैं| इसलिए सबसे सही एडवाइस हमारा आपको यह है की हमेशा कुछ भी खाने से पहले आपने डॉक्टर से पूछ लें| निम्बू के कुछ ऐसे ही side effects निचे दिए जा रहे हैं|

pregnancy के आखिरी महीनो में acidity की समस्या काफी आम होती है और यदि आप लेमन का सेवन उस दौरान करते हैं तो आपको पेट की गड़बड़ी और acidity ज्यादा होने की दिक्कत हो सकती है|

pregnancy के दौरान आपके दांत बहुत sensitive हो जाते हैं और निम्बू के अम्लीय गुण आपके दांतों की इनेमल को नुकसान पंहुचा सकते हैं और दांतों का रंग और रूप बदल सकते हैं|

ठंडा निम्बू पानी सर्दियों में पीने से सर्दी जुखाम आपको आसानी से जकड सकता है| इसलिए हमेशा गुनगुना ही पीयें|

ज्यादा मात्रा में निम्बू का सेवन पेट की गड़बड़ी भी कर सकता है|

निम्बू pregnancy में दी जाने वाली दवाइयों से reaction कर सकता है इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह के बिना निम्बू का सेवन न करें|

कितना निम्बू पानी रोजाना पीना सही होगा

डॉक्टर कहते हैं की आप आधे निम्बू का रस एक गिलास गुनगुने पानी में घोल कर पी सकती हैं| मीठे के लिए आप एक चम्मच शहद का मिला सकती हैं| निम्बू पानी आपको pregnancy में होने वाले निर्जलीकरण से दूर रखेगा|

कुछ जरुरी बातें

आपको हमेशा फ्रेश निम्बू का इस्तेमाल करना चाहिए न की डिब्बाबंद और शर्करा युक्त निम्बू ड्रिंक्स जैसे लेमन सोडा, लेमोनेड, बाजारू लेमन tea आदि|

आप pregnancy में होने वाले pimples को निम्बू पानी पी कर और निम्बू के रस में थोड़ी हल्दी मिलकर pimples पर लगा कर अपने चेहरे को स्वस्थ रख सकती हैं|

निम्बू के अधिक इस्तेमाल से बचना है और बिना डॉक्टर की सलाह के उसका सेवन नहीं करना है|

तो मेरे भारत देश की upcoming माताओं ये आपने जाना की pregnancy में निम्बू के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं| इसलिए इस लेख में बताई गयी बातों को ध्यान में रखिये ताकि आपकी pregnancy में आपको को दिक्कत न आये|

benefits and side effects of lemon during pregnancy के बारे में आप हमें अपने विचार जरुर बताएँ हम आपके विचार कमेन्ट सेक्शन में प्रकाशित करेंगे|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!