लिंग का सुन्न हो जाना – लिंग की संवेदनशीलता (sensitivity) में कमी के कारण और लक्षण

लिंग का सुन्न हो जाना क्या है?

आपका लिंग एक बहुत ही संवेदी यानि sensitive अंग होता है लेकिन कभी किसी कारण से आपका  लिंग अपनी संवेदना खो देता हैं और आपका लिंग सुन्न पड़ जाता है और आपको लिंग न होने का एहसास होता है या फिर आपके छूने से आपके लिंग पर आपके touch का एहसास नहीं होता मतलब आपका लिंग अपनी संवेदनशीलता यानि sensitivity खो देता है| यदि आप लिंग का सुन्न हो जाना का समय पर डॉक्टर से इलाज नहीं लेते तो यह समस्या आपके आगे के वैवाहिक जीवन पर बुरा असर डाल सकती है और आपको गंभीर स्तम्भन दोष यानि लिंग का बिलकुल भी खड़ा न होना की समस्या भी आ सकती है| आज यहाँ हम लिंग का सुनना होना के लक्षण और कारण और इलाज के बारे में बात करेंगे|

ling gayab hona

लिंग सुन्न होने के लक्षण

लिंग का सुन्न हो जाना की समस्या होने पर आपको कोई खास लक्षण देखने को नहीं मिलेंगे बस जो मुख्य लक्षण यह होगा की आपको लिंग की होने का एहसास कम होगा और दूसरा आपका लिंग बैठा रहेगा| इसके अलावा किसी दूसरी समस्या के होने पर लिंग सुन्न होना के दुसरे लक्षण भी हो सकते हैं जैसे :

लिंग में जलन होना

लिंग ठंडा होना या लगना

लिंग में सुई चुभने या किसी चीज़ के चलने का एहसास होना

लिंग की चमड़ी सिंकुड जाना

लिंग सुन्न होने के कारण

निचे कुछ कारण दिए गए हैं जो की लिंग में संवेदनशीलता में कमी कर सकते हैं फलसवरूप आपका लिंग सुन्न हो सकता है और स्तम्भन में कमी आ सकती है|

लिंग पर चोट लगना

लिंग पर चोट लगने से लिंग की सेंसिटिविटी कम या ख़तम हो सकती है यह इस बात पर निर्भर करता है की चोट कितनी गंभीर है|

इसके अलावा आपने देखा होगा की जब आप अधिक देर साइकिल या बाइक चलाते हैं तो भी आपका लिंग सुन्न हो जाता है ऐसा खासकर उनके साथ होता है जो अधिक देर एक ही पोजीशन में सीट पर बैठे रहते हैं| ऐसा करने से उनके लिंग और गुदा के बीच वाले भाग में पायी जाने वाली खून की नसें और तंत्रिकाएं दब जाती हैं जिसके फलसवरूप लिंग का सुन्न हो जाना होता है और यदि ऐसा लम्बे समय तक होता रहे तो नसों और तंत्रिकाओं को नुक्सान पहुँच सकता है और परमानेंट स्तम्भन दोष या लिंग में तनाव न आना की समस्या हो सकती है|
कुछ लोग लिंग को बड़ा या लिंग को मोटा और लम्बा करने के लिंग वर्धक यंत्रो का इस्तेमाल करते हैं जैसे pumps| जब लोग इनका इस्तेमाल करते हैं तो उसके बाद अधिकतर लोग लिंग सुन्न होने और दुसरे लक्षणों जैसे लिंग की चमड़ी का छिल जाना, दर्द होना, और त्वचा पर घाव हो जाना की शिकायत करते हैं|

लिंग पर दवा या किसी बीमारी का असर

लिंग की तरफ जाने वाली या लिंग की संवेदना के लिए उतरदायी तंत्रिका किसी रोग के कारण भी प्रभावित हो सकती हैं| जब ऐसा होता है तो इस नुक्सान को मेडिकल भाषा में neuropathy कहते हैं| किसी रोग के कारण तर्न्त्रिका को पहुंचा नुकसान उस अंग को प्रभावित कर सकता है जिससे वे तंत्रिकाएं जुडी होती है| Diabetes और  multiple sclerosis ऐसे ही रोग हैं जिनसे तंत्रिकाओं को नुकसान पहुँच सकता है जिससे लिंग के सुन्न होने की problem हो सकती है|

इसके अलावा लिंग का टेढ़ापन हो जाना जिसमें लिंग के अन्दर plaque जमा हो जाता है जिससे लिंग की संवेदनशीलता में कमी आ सकती या या फिर लिंग अपनी संवेदना खो देता है और आपको लिंग खड़ा न होने की समस्या स्तम्भन दोष हो जाती है|

इसके अलावा पार्किन्सन में दी जाने वाली दवा के असर से भी लिंग का सुन्न होना या लिंग की क्षमता में कमी आने लगती है जो की उस दवाई का साइड इफ़ेक्ट होता है|

टेस्टोस्टेरोन की कमी होना

पुरुष में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी के कई लक्षण हो सकते हैं जैसे यौन इच्छा या काम शक्ति में कमी, शुक्राणुओं का निर्माण बंद हो जाना, शरीर की कमजोरी, मसल्स की कमजोरी आदि| उम्र बढ़ने के साथ या किसी और कारण से पुरुष के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी होने लगती है| टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने पर आप लिंग में दर्द या संवेदना का तो अनुभव करेंगे लेकिन आपका लिंग सहवास के लिंग कम संवेदी हो जाता है|

लिंग के सुन्न होने की सम्भावना किन पुरुषों में अधिक होती है?

लिंग की संवेदना खोने की सम्भावना उन लोगों में अधिक देखने को मिलती है जो

शुगर यानी मधुमेह, multiple sclerosis या Peyronie’s disease से पीड़ित हों|

जिनकी किसी रोग जैसे पार्किन्सन के लिए दवाई चल रही है|

दिमाग या रीड की हड्डी में चोट लगने से|

जो लोग दिन में कई घंटे साइकिल या बाइक चलाते हैं|

जिनमें टेस्टोस्टेरोन की कमी हो जाए|

लिंग के सुन्न होने का इलाज क्या है? | Medical treatment for Private Part numbness in Males

यदि आपका लिंग सुन्न पड़ गया है तो आपको urologist के पास जाने की सलाह दी जाती है| इस स्तिथि में आपका डॉक्टर आपकी जांच करेगा और आपसे निम्न प्रशन पूछेगा|

लिंग सुन्न होने की दिक्कत कब शुरू हुई?

क्या आपको लिंग में कुछ महसूस होता है?

क्या कुछ विशेष कार्य से आपकी सुन्नता कम या अधिक होती है?

लिंग सुन्न होने का प्रभाव कैसे आपकी शादीशुदा जीवन पर पड़ रहा है?

इसके अलावा डॉक्टर आपको कुछ जरुरी टेस्ट करवाने की भी सलाह दे सकता है जैसे

टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के लेवल का टेस्ट

दिमाग और रीड की हड्डी का MRI scans

लिंग का अल्ट्रा साउंड

साइकिल या बाइक से आई लिंग सुन्न होने की समस्या का समाधान

यदि आपकी परेशानी अधिक समय तक साइकिल या बाइक चलाने से हुई है तो आप कोशिश करें की अधिक समय तक लम्बे समय तक साइकिल या बाइक चलाने से परहेज करें ऐसा आप बीच बीच में ब्रेक लेकर कर सकते हैं|

साइकिल पर वो सीट लगवाएं जो चौड़ी हो और आरामदायक भी|

आपके नीचे पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए साइकिल की सीट नीचे की और करवा लें|

नोट:- यदि कोई लिंग वर्धक उपकरण आपकी इस समस्या के लिए जिम्मेदार है तो उसका इस्तेमाल करना बंद कर दें नहीं तो लिंग को परमानेंट नुकसान पहुँच सकता है|

लिंग सुन्न होना को दूर करने के उपाय और इलाज

आपका डॉक्टर लिंग के संवेदना में कमी की समस्या को निम्न तरह से दूर करता है|

यदि आपको अधिक शुगर की समस्या है तो नियमित दवा, एक्सरसाइज और खान पान में बदलाव करके आप अपने शुगर को लेवल में रख सकते हैं और इस रोग से होने वाले नुकसान को रोक सकते हैं|

multiple sclerosis के कारण हुई परेशानी को डॉक्टर आपको ऐसी दावा देगा जिससे आपके लिंग में plaque नहीं जम पायेगा|

low टेस्टोस्टेरोन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर आपको हॉर्मोन थेरेपी करवाने की सलाह दे सकता है जिसके लिए आपको गोली, gel, इंजेक्शन आदि लेना पड़ सकता है|

क्या लिंग सुन्न होना की समस्या ठीक हो सकती है?

जैसा की हमने पहले बताया की इलाज इस बात पर निर्भर करता है की समस्या किस कारण से हुई है| यदि आपकी समस्या साइकिल के कारण से है तो उपरोक्त बातों को अपनाने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी| टेस्टोस्टेरोन के कारण आई समस्या टेस्टोस्टेरोन की कमी को दूर करने से सही हो सकती है| इसके अलावा रोग के कारण पैदा हुई problem के लिए आपको डॉक्टर से जरुरी इलाज लेना होगा|

ये थी लिंग के सुन्न होने की समस्या उसके कारण, लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी| यदि आपका लिंग सुन्न रहता है और इसका असर आपकी शादीशुदा जिन्दगी पर पड़ रहा है तो आपको डॉक्टर से निश्चित रूप से मिलना चाहिए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!