नीरी सिरप के फायदे नुक्सान – dose, how to use take neeri syrup for kidney stone in Hindi

Neeri Syrup Use in Hindi – Benefits side effects and review in Hindi

शायद आपको पथरी जिसे इंग्लिश में किडनी stone या फिर मूत्र रोग की समस्या है और आप इसके लिए neeri syrup का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन आप इस syrup के फायदे और नुक्सान को लेकर असमंजस में हैं| neeri syrup एमिल कंपनी का एक बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक उत्पाद है जो की कंपनी से विशेष तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है जो मूत्र रोगों – जैसे मूत्र मार्ग में इन्फेक्शन, पेशाब में जलन या पेशाब में रूकावट के अलावा प्रोस्टेट समस्या और पथरी के रोग से पीड़ित हैं|

neeri for kidney

नीरी सिरप बनाने वाली कंपनी का दावा है की यह सिरप आपके उत्सर्जन तंत्र के लिए एक बहुत ही बेहतरीन टॉनिक है जिसके के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं बल्कि कई फायदे है जैसे यही किडनी के रोग चाहे वो किसी भी कारण से हुए हो जैसे इन्फेक्शन यां मेटाबोलिज्म के कारण को ठीक करने की क्षमता रखता है| इसके अलावा नीरी सिरप के लाभ और बहुत से हैं जैसे यह syrup आपके अन्दर मूत्र रोग जैसे मूत्र मार्ग में खुजली, पेशाब करने में जलन, पेशाब बंद हो जाना और पेशाब में खून आने की समस्याओं को आसानी से ख़तम कर देता है| neeri syrup बूढ़े लोगों में उम्र के साथ या किडनी के रोग के कारण होने वाले पेशाब करने के बाद दर्द की समस्या का भी इलाज करता है| कुल मिलाकर यह किडनी और मूत्र रोगों के लिए एक असरदार रामबाण इलाज है| इसके अलवा यह गुर्दे  में पाए जाने वाले किडनी stone यानि पथरी को घोल कर शरीर से बहार करने का असरदार उपाय भी होता है|

Neeri syrup ingredients | नीरी सिरप के घटक (composition)

neeri syrup के benefits और side effects यानि इसके लाभ, गुण, फायदे और नुकसान इसमें उपस्थित घटकों यानि ingredients के कारण होते हैं| आइये जानते हैं neeri syrup के composition और उनके फायदे के बारे में|

दारुहरिद्र | दारुहल्दी

इसमें विटामिन C और दुसरे ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो की दर्द, सूजन, मूत्र रोग आदि में आराम देते हैं और इन्फेक्शन दूर करते हैं| इसके अलावा दारू हल्दी लड़कियों की समस्या लिकोरिया यानि सफ़ेद पानी आना, diabetes, आँख, कान और गले के रोग भी ठीक करने में सक्षम होती है|

Pashanbhed

यह हर्ब kidney stone यानि गुर्दे की पथरी को तोड़कर और घोलकर मूत्र द्वारा शरीर से बहार करने की शक्ति रखती है| इस जड़ी बूटी के diuretic गुण मूत्र की मात्रा को भी बढाने में मदद करते हैं जिससे पथरी शरीर से जल्दी ख़तम हो जाती है|

पुनेर्नावा (Punernava) या Gadapurna

यह हर्ब किडनी के कार्यों को सही करती है और किडनी फ़ैल होने से रोकती है| इसके अलावा यह किडनी रोग के कारण शरीर में पानी का इकठ्ठा होना ओक्ति है और यह आपके शरीर में द्रव के स्तर को संतुलन में रखकर सही रूप से मूत्र बनने में मदद करती है| यह दर्द और सूजन को दूर करती है इसलिए यह मूत्र रोगों से पीड़ित लोगों के लिए एक उत्तम जड़ी बूटी है| साथ ही यह दिल को ही सेहतमंद रखने में मदद करती है|

पलाश

neeri syrup में पाए जाने वाले पलाश के गुण इन्फेक्शन के कारण होने वाले मूत्र रोगों को दूर करने में मदद करते हैं| यह किडनी और पूरे उत्सर्जन तंत्र की सफाई करने में मदद करती हैं जिससे किडनी और मूत्र सम्बन्धी  सभी रोग दूर होने लगते हैं| पलाश UTI और गुर्दे की पथरी के लिए उत्तम हर्ब मानी जाती है|

वरुण

यह जड़ी बूटी किडनी के रोग urinary calculi, dysuria (पेशाब करने में दर्द और जलन) और UTI इन्फेक्शन के इलाज में मदद करती है| इसके अलावा यह लीवर के रोगों को भी दूर करती है| यह शरीर के अन्दर घाव को भी जल्दी भरने में मदद करती है और गठिया के उपचार में भी उपयोगी होती है|

apamarga

यह बहुत से रोगों को दूर करने में बहुत फायदेमंद मानी जाती है और गुर्दे की पथरी और मूत्र रोग दूर करने के अलावा यह पीलिया, मोटापा, शरीर में inflammation, दर्द, नींद की कमी, योनी में दर्द, घाव का जल्दी न भरना, कालिक आदि को भी दूर करने में मदद करती है|

गोखरू

यह high blood pressure, high कोलेस्ट्रॉल, और खून की प्रवाह में रूकावट आदि को दूर करके किडनी और हार्ट सम्बन्धी रोगों को दूर करती है| इसके अलावा यह पुरुषों के यौनरोग जैसे लिंग की कमजोरी, शीघ्रपतन को दूर करने में भी मदद करती है| गोखरू गुर्दे के रोग, पेशाब में जलन और दर्द को भी दूर करने में सहायता करता है| कब्ज और पेट सम्बन्धी रोग भी गोखरू दूर करने में सक्षम होता है|

छुईमुई या लाजवंती

यह शरीर, किडनी, लीवर सबंधी रोग दूर करने में अच्छी मानी जाती है| यह सूजन को कम करती हैं| फंगल और वायरल इन्फेक्शन को दूर करती है|

इनके अलावा neeri syrup के composition में sahdevi, आंकड़ा (आक), कुलथा, चरिल्ला, सैंधा नमक, मूली, शीतल चीनी, शिलाजीत, युवाक्षर आसी घटक भी पाए जाते है| जिनके बारे में अधिक जानकारी आप हमसे पूछ सकते हैं|

नीरी सिरप के फायदे या लाभ | Benefits of neeri syrup in Hindi

जैसा की हमने पहले ही बता दिया है की इस syrup में पाए जाने वाले घटकों के कारण neeri syrup के कितने फायदे हैं| अब जानते हैं की मूत्र मार्ग में संक्रमण यानि UTI इन्फेक्शन और kidney stone यानि पथरी के इलाज में neeri syrup के फायदे क्या हैं|

URINARY TRACT INFECTION के इलाज में फायदे

यह आपके पेशाब में अम्ल और क्षार यानि एसिड और base के असंतुलन को दूर करके आपको पेशन में जलन, पेशाब में दर्द और दूसरी पेशाब सबंधी परेशानियों से निजात दिलवाने में मदद करता है|

नीरी सिरप दर्द और सूजन को कम करके आपके मूत्राशय की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है|

यह syrup मूत्र रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने में आपकी मदद करता है|

यह आपके शरीर में electrolytes और पानी के लेवल को संतुलन में रखने में मदद करता है|

नीरी सिरप में पायी जाने वाली शक्ति शाली जड़ी बूटियों के कारण यह syrup जीवाणुओं को ख़तम करने में सक्षम होता है जिससे आपको uti समस्या से छुटकारा मिलता है|

कंपनी का यह दावा है की यह syrup UTI के लक्षण जैसे दर्द, जलन सूजन आदि को कुछ ही मिनट्स में दूर कर सकता है|

गुर्दे की पथरी यानि किडनी stone में neeri syrup के फायदे

यह syrup किडनी की पथरी को घोल कर शरीर से बहार करने में तो मदद करता है है साथ ही यह गुर्दे में साल्ट्स के जमने को भी रोकने में मदद करता है जिससे आपकी पथरी की समस्या न तो बढ़ पाती है और भविष्य में भी आपको इससे समस्या के डर से छुटकारा मिलता है|

यह मूत्र से हानिकारक पदार्थों को हटाकर किडनी और पेशाब संबंदी दोष दूर करने में भी सहायता करता है|

यह syrup एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और ये एंटीऑक्सीडेंट आपके किडनी में पाए जाने वाले नेफ्रोंस को सेहतमंद रखने में अहम् भूमिका निभाते हैं|

यह पेशाब में उरिया और यूरिक एसिड के लेवल को कण्ट्रोल में रखने में मदद करती है|

neeri syrup आपके मूत्र के लेवल को सही रखने में मदद करता है और मूत्राशय को भी बल प्रदान करता है|

इसके अलावा यह syrup गुर्दे ख़राब होना जो की high blood pressure, किसी दावा या diabetes के कारण हो सकते हैं का सफलता पूर्वक इलाज करने में भी सहायक होती है| यह पेशाब में खून आना, डायलिसिस और ख़राब किडनी के कारण शरीर में पानी भरना की समस्या को भी दूर करती है|

कुल मिलकर यह दावा आपके किडनी के कार्यों में सुधार करके उन्हें पहले जैसा स्वस्थ बनाने में मदद करती है|

नीरी सिरप के नुकसान, दुष्परिणाम | Side effects of Neeri Syrup in Hindi

दोस्तों, वैसे तो कंपनी का यह दावा है की इस neeri syrup एक दम सुरक्षित दवाई है और इसके कोई भी नुकसान नहीं हैं और यह बड़ों और बच्चों दोनों के लिए सुरक्षित है| लेकिन आप सभी जानते हैं की हर किसी का शरीर अलग होता है और इसकारण हो सकता है की नीरी सिरप में पाए जाने वाले घटकों में से किसी एक घटक से आपको एलर्जी हो या फिर इसके घटकों के साथ आपको किसी रोग के लिए दी जाने वाली दावा से रिएक्शन हो| इसलिए बिना किसी डॉक्टर की राइ के आप इस दावा का सेवन न करें इसीमें आपकी भलाई होगी और आपको कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होगा और यदि आपको neeri syrup लेने के बाद कुछ भी साइड इफ़ेक्ट नजर आये तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर से मिलें|

क्या neeri syrup  प्रेगनेंसी में ले सकते हैं | use of neeri syrup during pregnancy

कंपनी की माने तो आप प्रेगनेंसी में भी neeri syrup का सेवन कर सकती हैं लेकिन हम आपको यही सलाह देंगे की वैसे तो इस दावा के टेस्ट हो चुके हैं जिससे यह पाया गया है की यह प्रेगनेंसी में माँ और होने वाले बच्चे पर बुरा असर नहीं डालती लेकिन सबसे अच्छा यही होगा की आप प्रेगनेंसी जैसी नाजुक घडी में बिना डॉक्टर की सलाह के नीरी सिरप का सेवन न करें|

स्तनपान के दौरान neeri syrup ले सकते हैं जब बच्चा दूध पीता हो?

कमपनी ने यही कहा है की यह स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए भी सुरक्षित है लेकिन यदि आप किसी प्रकार के साइड इफ़ेक्ट से बचना चाहती हैं तो डॉक्टर को बिना पूछे इस दावा को न पीयें|

Dose and how to use, take or drink neeri syrup (with or without water) in Hindi| नीरी सिरप को लेने, सेवन की विधि

जब बात neeri syrup की dose की हो या सेवन की विधि की हो तो सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है की इससे भोजन करने के १ या २ घंटों के बाद लें और खली पेट लेने से परहेज करें| dose की मात्रा आपकी उम्र के हिसाब से अलग अलग हो सकती है| आमतौर पर बड़े लोगों के लिए २ चम्मच दिन में 3 बार होती है| और कम उम्र के बच्चों के लिए neeri syrup dose लगभग एक या उससे कम (यदि बच्चा छोटा है तो) दिन में तीन बार लेने की सलाह दी जाती है| अधिक जानकारी आप किसी वैध से प्राप्त कर सकते हैं|

बात पानी पीने की हो तो आपको जरुरी नहीं इस syrup के साथ पानी पीना है लेकिन एक बात जरुर है की जब आप इस syrup का सेवन कर रहे होते हैं तो आपको जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिए ताकि पानी से आपके शरीर की सफाई हो, पथरी को जल्दी घुलने और बहार निकलने में मदद मिले और आपके उत्सर्जन तंत्र की सफाई हो सके|

Neeri syrup price in India

neeri syrup की 100 ml बोतल की कीमत या मूल्य करीब 114 रूपए के आस पास होता है| मूल्य की सही जानकारी आप कंपनी से प्राप्त कर सकते हैं ताकि आपको कोई दुकानदार इसे महंगा करके न दे|

आपने आज जाना की neeri syrup के क्या फायदे हैं और क्या नुक्सान यानि benefits और side effects के बारे में इसके अलावा आपको इसके सेवन की विधि के बारे में पता चल और इसके composition के बारे में भी| आखिरी सलाह हमरी यही होगी की neeri syrup एक सुरक्षित आयुर्वेदिक दवा है फिर भी बिना डॉक्टर या वैध की सलाह के आप इस दवा का सेवन न करें|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!