लिंग का सिकुड़कर अन्दर जाना, छिप जाना problem का इलाज

लिंग का सिकुड़ कर छिप जाना या धंस जाना

आजकल लड़कों के बारे में बात करेंगे जो की छोटा लिंग होने के कारण परेशान है उनकी परेशानी का कारण है की उनका लिंग सिकुड़ कर कितना अंदर चला जाता है बाहर दिखाई भी नहीं देता जिससे उनको पेशाब करने या मूत्रत्याग में समस्या का सामना करना पड़ता है|  इनमें से कुछ लोग इसे लिंग का रोग समझ लेते हैं| मेडिकल भाषा में इसे buried penis कहा जाता है यानी छुपा हुआ या धंसा हुआ लिंग|

ling gayab hona

लिंग का सिकुड़ कर धंसना  बहुत कम लोगों के साथ होता है आमतौर पर ऐसे लोगों को लिंग से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती बस उनकी समस्या लिंग का अंदर की तरफ जरूरत से अधिक अन्दर चला जाता है| इस समस्या के कई कारणों से हो सकते हैं तो यदि आपका लिंग  भी पीछे की तरफ छिप जाता है तो यह लेख आपके लिए सहायक साबित होगा|

क्या होते है लिंग गायब होने या लिंग का चमड़ी के पीछे धंस जाने के कारण | Buried penis causes

लिंग का सिकुड़ कर अंदर की ओर चले जाना या छिप जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे

लिंग के चारों ओर अधिक fat होना यानी मोटापे की समस्या|

जिन लोगों का खतना हुआ होता है उनके लिंग की बची हुई त्वचा लिंग को पीछे की तरफ खींचती है जिससे लिंग के अंदर की ओर धंसने की समस्या हो सकती है|

अंडकोष में सूजन या पानी भर जाने से यह समस्या हो सकती है|

इसके इलावा लिंग को शरीर से जोड़ने वाली लिगामेंट की कमजोरी भी समस्या को जन्म दे सकती है|

यह समस्या अनुवांशिकी या हारमोनल नहीं होती| यदि आपको यह समस्या अपने बच्चे में दिखाई देती है तो उसकी पहले से ही डॉक्टरी जांच करवा लें और यदि आप का खतना हुआ है या खतना लेट हुआ है और उसके बाद आपको लिंग अंदर जाने की समस्या शुरू हुई है तो उसके लिए अपने डॉक्टर जरूरी इलाज करवाएं|

क्या लिंग का सिकुड़ जाना कोई बड़ा रोग है?

लिंग का छोटा होकर अंदर जाना कोई बड़ा रोग नहीं है ऐसा दुनिया की 4% आबादी में पाया जाता है | नवजात शिशु में ऐसा होना बहुत ही आम बात है| लिंग छोटा होकर अंदर छुप जाना बड़ी उम्र के लोगों को भी हो सकता है लेकिन यदि आपको इसके कारण कोई समस्या नहीं हो रही तब तक इसे कोई रोग नहीं समझना चाहिए|

लिंग के छोटा होकर अन्दर चले जाने से क्या परेशानियां आ सकती है?

लिंग यदि सिकुड़ कर छोटा हो जाता है और चमड़ी के अंदर चिप जाता है तो सबसे बड़ी परेशानी पेशाब करते समय होती है ऐसी स्थिति में व्यक्ति ठीक से मूत्र त्याग नहीं कर पाता| लिंग के धंसे रहने से त्वचा संबंधी और मूत्र संबंधी इंफेक्शन होने के खतरे भी अधिक होते हैं| लिंग पर इंफेक्शन होने से खुजली, जलन और इरिटेशन की समस्या भी हो सकती है|

इसके इलावा बड़ी उम्र के पुरुषों में लिंग का जरूरत से अधिक सिकुड़ना लिंग में तनाव संबंधी परेशानी या लिंग के खड़े होने में दिक्कत पैदा कर सकता है| जिससे आपको अपने साथी के साथ संबंध बनाने में दिक्कत आ सकती है| इस समस्या से कुछ लोगों को मानसिक तनाव भी हो सकता है| कुछ लोग इस बात को दूसरों से शेयर नहीं करना चाहते और मन में हीन भावना का शिकार हो जाते हैं और कुछ तो डिप्रेशन का भी|

लिंग का छोटा होकर अंदर चले जाना की जांच| Buried penis test

यदि आपको लिंग के अधिक सिकुड़ने की शिकायत है तो इसके लिए आपको यूरोलॉजिस्ट या यौन रोग विशेषज्ञ से जांच करवानी चाहिए|  इस स्थिति में डॉक्टर आप की जांच करता है और आपको जरूरी मार्गदर्शन भी देता है| यदि आपका लिंग अनुवांशिक रुप से बहुत अधिक छोटा है तो इसका इलाज भी डॉक्टर ही करेगा|

इसके अलावा यदि आपके घर में कोई बच्चा है और उसे इस प्रकार की कोई समस्या है तो डॉक्टर से मिलने में परहेज ना करें|

लिंग का सिकुड़ना और लिंग का चमड़ी के अंदर जाने का इलाज कैसे होता है?

यदि आपको लिंग के सिकुड़कर बार-बार अंदर जाने की शिकायत है तो आप डॉक्टर से इलाज करवा सकते हैं|

बच्चों में यह समस्या उनके बड़े होने पर अपने आप ही दूर हो सकती है|

यदि आप मोटे हैं तो डॉक्टर भी आपको मोटापा कम करने की सलाह देगा जिससे लिंग के आसपास की त्वचा से fat कम हो जाएगा फलस्वरुप आपको लिंग के धंसने की शिकायत नहीं होगी|

इसके इलावा यदि आपकी स्थिति गंभीर है तो डॉक्टर आपको ऑपरेशन या सर्जरी की भी सलाह दे सकता है|  लिंग को अंदर धसने से रोकने के लिए निम्न प्रकार की सर्जरी की जा सकती है|

डॉक्टर ऑपरेशन द्वारा लिगामेंट को ठीक करता है|

यदि आपकी लिंग की चमड़ी खतना करते समय अधिक हटा दी गई है तो इस स्थिति में डॉक्टर ग्राफ्टिंग भी कर सकता है|

इसके इलावा आपकी लिंग के आसपास की चमड़ी से अनावश्यक fat को कम करने की सर्जरी भी की जा सकती है|

यदि आपको लिंग में कोई इन्फेक्शन ऐसे तो डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक लेने की सलाह भी दे सकता है और जिन लोगों को इस समस्या से मानसिक अवसाद या हीनभावना होती है उनको किसी मनोचिकित्सक के पास जाने की भी सलाह दे सकता है|

तो मित्रों यदि आपका लिंग इतना छोटा बिल्कुल अंदर ही चला जाता है तो आपको उसका इलाज करवा लेना चाहिए| जिससे आपको पेशाब करने में परेशानी यह लिंग से जुड़ी कोई दूसरी समस्या नहीं होगी और यदि आप की परेशानी की वजह आपका मोटापा है तो उसे नियमित एक्सरसाइज करके करने की कोशिश करें|

यदि इसके इलावा आपको कोई लिंग से जुड़ी ऐसी समस्या है जिसके कारण आपको शारीरिक या मानसिक परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से इलाज ले लेना ही सही होगा | यदि आपको कोई और जानकारी चाहिए तो हमसे बेहिचक कभी भी पूछिए हम भी आपका जवाब देने में परहेज नहीं करेंगे|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

5 thoughts on “लिंग का सिकुड़कर अन्दर जाना, छिप जाना problem का इलाज”

  1. hello sir mujhe ling ke sikudne ki samasya hai mera ling tight hone pe 4 inch tak bada ho jata hai par jab normal hota hai to skin ke andar chale jata hai aur kuch 1 ya 2 inch tak ho jata hai sir please kuch help kariye

    • ling ka shrink hona normal baat hai ..problem unko aati hai jinka ling bahar nahi rehta aur poora andar chala jata hai jisse unhein mutra tayag aadi mein samasya aati hai

  2. मेरी उम्र 19+ में है मेरे लिंग पर से चमड़ी ठीक से नीचे नहीं जाती है लिंग की चमड़ी के साथ साथ लिंग का टोपा भी नीचे की ओर खींचा जाता है इसका क्या कारण है

Leave a Comment

Don`t copy text!