स्तन में दर्द युक्त गांठ होना के कारण – ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता

क्या आपको स्तन में गांठ जैसा कुछ महसूस हो रहा है? क्या उसमें दर्द भी हो रहा है? यदि हाँ तो घबराइये नहीं और इस लेख को पढ़िए ताकि आपको स्तन की गांठ के बारे में जानकारी मिल सके| स्तन में सूजन, गांठ और दर्द आता और जाता रहता है और ऐसा आपके शरीर में पाए जाने वाले हॉर्मोन में बदलाव के कारण होता है| स्तन में गांठ दर्द युक्त और दर्द रहित हो सकती है और ऐसा महिला के जीवन में कभी भी हो सकता है| जरुरी नहीं गांठ का अर्थ ब्रैस्ट कैंसर ही हो लेकिन आपको हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए ताकि समस्या का हल जल्दी पकड़ में आ सके|

breast me ganth

स्तन में गाँठ होने के कारण | क्यों बनती हैं स्तन में गांठ

स्तन में गांठ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन यह बात भी सत्य है की आपको गांठ होते ही अपने डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो|

Fibroadenomas

Fibroadenomas एक प्रकार की गांठ होती हैं जिनकी आगे चलकर कैंसर वाली गांठ बनने की कम संभावना होती है| ये रबर जैसी गांठ होती है जो की स्तन में हिलती दुलती महसूस होती हैं| ऐसी गांठें महिला के प्रजनन काल के दौरान बनती हैं| यदि आपको स्तन में हिलने डुलने वाली गांठ महसूस होती है तो डॉक्टर के पास जाकर आपको बीओप्सी करवा लेनी चाहिए ताकि ये सुनिश्चित हो सके की आपकी समस्या fibroadenoma ही है, कुछ और नहीं|

Fibrocystic बदलाव

Fibrocystic बदलाव के कारण ब्रैस्ट में गांठ होना  या तो एक स्तन में हो सकता है या दोनों स्तनों में और ऐसा महिला के प्रजनन काल में होना काफी सामान्य सी बात होती है| fibrocystic बदलाव स्तन के उत्तकों में होने वाले सामान्य बदलाव होते हैं जो की आगे चलकर कैंसर में नहीं बदलते| यदि आपकी समस्या fibrocystic स्तन की है तो डॉक्टर से इसके बारे में सलाह करें और अपनी जानकारी बढाएं|

cysts का होना

cysts एक तरह की तरल से भरी हुई थैली की तरह होती हैं जिन्हें छूने पर अंगूर जैसा एहसास होता है| cysts अक्सर पीरियड के आस पास बनती हैं और इनमें दर्द भी हो सकता है| डॉक्टर अक्सर cysts होने पर cysts में मौजूद तरल का सैंपल लेता है और यदि सैंपल का रंग साफ़ या हल्का हरा हो तो इलाज की जरुरत नहीं होती और समय के साथ ऐसी गांठ स्वत ही ठीक हो जाती है| लेकिन यदि सैंपल में खून के अंश हों तो सैंपल को लैब में आगे के चेकउप के लिए भेज दिया जाता है| यदि cysts अपने आप ठीक नहीं होती तो कभी कभार सर्जरी द्वारा इन्हें हटाने की सलाह भी डॉक्टर आपको दे सकता है|

दूध की गांठ होना

दूध की गांठ अक्सर इन्फेक्शन के कारण स्तन में बन जाती हैं और इस इन्फेक्शन को mastitis कहा जाता है| स्तन पान के समय तेज दर्द होना, स्तन में गांठ का एहसास होना और जलन होना mastitis होने के कुछ लक्षण हैं| ऐसा होने पर डॉक्टर इलाज के लिए आपको दर्द निवारक या एंटीबायोटिक लेने की सलाह दे सकता है ताकि इन्फेक्शन को दूर किया जा सके|

Intraductal Papilloma

Intraductal papilloma में आपकी दूध की नाली में गांठ बन जाती है| ऐसा निप्पल के चारों और होने की सम्भावना अधिक होती है| ऐसा सामान्यतया ३५ से ५५ साल वाली महिलाओं में होने की संभावना अधिक होती है| जयादातर ये गांठें कोई हानि नहीं पहुंचाती| कभी कभी निप्पल से गुलाबी तंग का पानी भी निकलता है लेकिन यदि पानी का रंग खून के सामान लाल हो तो अपने डॉक्टर से सहलह लेनी चाहिए क्योंकि खून का स्त्राव स्तन कैंसर के कारण भी हो सकता है|

स्तन कैंसर होने पर  

स्तन में गांठ होना कैंसर के कारण भी हो सकता है और ऐसी गांठें दर्द युक्त या दर्द रहित हो सकती हैं| ब्रैस्ट कैंसर होने पर स्तन में सुजन और दर्द हो सकता है| स्तन कैंसर की पहचान mammogram, अल्ट्रासाउंड और बीओप्सी के द्वारा आसानी से की जा सकती है| स्तन का कैंसर पुरुषों को भी हो सकता है| स्तन कैंसर होने पर सर्जरी द्वारा गांठ को हटाया जाता है और जरुरी मेडिकल इलाज जैसे chemotherapy और  radiation therapy भी करवाने की भी सलाह दी जा सजती है|

प्रेगनेंसी होने पर

प्रेगनेंसी के दौरान महिला के स्तन में कई सारे बदलाव आते हैं और जिसके कारण स्तन में गांठ बनाने की सम्भावना रहती है इसलिए यदि आप गर्भवती हैं और आपके स्तन में दर्द करने वाली कोई गांठ है तो अपने डॉक्टर से उसके बारे में जरुर बात करें और जरुरी टेस्ट और इलाज करवाएं|

इसके अलावा स्तन में गांठ होना और बहुत से कारणों से हो सकता है जैसे लिपोमा यानि स्तन में वसा युक्त उत्तकों का बनना, स्तन में चोट लगने के कारण आदि| यदि आपके स्तन में चोट लग जाये तो स्तन में खून एकत्रित होने के कारण गांठ बन सकती है जिसका इलाज आपको डॉक्टर के पास जाकर करवाना होता है|

स्तन में गांठ का इलाज| उपचार

स्तन में गांठ का इलाज उसके पीछे के कारण पर निर्भर करता है| यदि आपके स्तन में गांठ, दर्द और सूजन जैसे लक्षण हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि आपको सही और जल्द इलाज मिल सके और समस्या आगे न बढ़ पाए| इसके साथ ये भी जरुरी है की आप पोषण युजत आहार खाएं जिससे आपको भरपूर पोषण मिल सके साथ ही वासा युक्त भोजन से परहेज करें| इसके साथ ये भी जरुरी है की आप रोजाना कुछ देर एक्सरसाइज करें और हानिकारक पदार्थों जैसे शराब, स्मोकिंग, चाय, सोडा आदि का सेवन बंद करें| ये छोटी छोटी बातें आपको भविष्य में होने वाले स्तन कैंसर से बचा सकती हैं इसलिए इन्हें आज से ही अपनाना शुरू कर दीजिये|

स्तन में गांठ होना और उसके इलाज के बारे में इस लेख का मकसद आपको जागरूक बनाना है न की डराना| यदि आपके मन में अभी भी की प्रशन उठ रहा है तो हमें लिखें हम पूरी कोशिश करेंगे की हमारी टीम के डॉक्टर्स आपकी समस्या का समाधान करने में आपकी मदद करें और आपको जरुरी सलाह उपलब्ध करवाएं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

12 thoughts on “स्तन में दर्द युक्त गांठ होना के कारण – ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता”

  1. दोनों स्तन में छोटा छोटा गाँठ हैं क्या ये कैंसर के लक्षण हैं या कुछ और

  2. Mere wife ko fibrodenoma ab mere wife pregnant h Maine doctors ko bhe dekhya but WO bolte h k hum high medicine nahi de sakte or unko bhut jayda dard rehata h ab m kya kru

  3. हेलो सर मेरे सत्नो मे दर्द तो नही ह लेकिन छोटे बडे ह क्या करू

  4. सर ,
    मेरी पत्नी के left breast में बार बार दर्द युक्त गांठ बन जाती है,, करीब 6 महीने के अंतराल पर और अभी तक 4बार बन चुकी है,,,, स्तन पान भी शिशु करता है,,,,,,

Leave a Comment

Don`t copy text!